सब फैकल्टी के 42वें रिफ्रेशर कोर्स 2025 के संबंध में एक प्रेस वार्ता का आयोजन

आज दिनांक 10 अप्रैल 2025 दिन गुरुवार को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, कानपुर शाखा ने आई.एम.ए. सी.जी.पी. कानपुर सब फैकल्टी के 42वें रिफ्रेशर कोर्स 2025 के संबंध में एक प्रेस वार्ता का आयोजन दोपहर 1:00 बजे आईएमए कानपुर के सेमिनार हाल में किया गया।इस पत्रकार वार्ता को आईएमए कानपुर की अध्यक्ष डॉ नंदिनी रस्तोगी, डॉ शालिनी मोहन सहायक निदेशक आई.एम.ए. सी.जी.पी. कानपुर सब फैकल्टी , आईएमए सचिव डॉ विकास मिश्रा, डॉ एस के गौतम,सहायक सचिव,आई.एम.ए. सी.जी.पी. कानपुर सब फैकल्टी,डॉ दीपक श्रीवास्तव सहायक वित्त सचिव,डॉ गणेश शंकर वैज्ञानिक सचिव आई एम ए कानपुर एवं डॉ कुणाल सहाय प्रोग्राम कॉर्डिनेटर ने संयुक्त रूप से संबोधित किया।
इण्डियन मेडिकल एसोसिएशन, कानपुर की अध्यक्ष डा० नंदिनी रस्तोगी ने बताया कि दिनांक 11 अप्रैल से 13 अप्रैल, 2025 तक आई.एम.ए. सी.जी.पी. (कॉलेज ऑफ जनरल प्रेक्टीशनर्स) कानपुर सब फैकल्टी का 42वां वार्षिक रिफ्रेशर कोर्स आई एम ए टेंपल ऑफ सर्विस कानपुर के नवीन सभागार में आयोजित किया जा रहा है। कानपुर आईएमए के इतिहास मे दूसरी बार इस बार का रिफ्रेशर कोर्स 3 दिन का होगा। इस रिफ्रेशर कोर्स में देश के प्रतिष्ठित चिकित्सक, वक्ता के रूप में भाग लेगें तथा कानपुर के चिकित्सकों को विभिन्न बीमारियों, उनके निदान एवं नवीनतम उपचार के संबंध में व्याख्यान देंगें।
सभागार में मुख्य अतिथि डॉ वी एस प्रसाद नेशनल डीन आईएमए सीजीपी एवं विशिष्ट अतिथि प्रो डॉ० संजय काला प्रधानाचार्य, जी०एस०वी०एम० मेडिकल कालेज, कानपुर एवं प्रो डॉ० विनय कुमार पाठक, कुलपति सीजेएम यूनिवर्सिटी कानपुर है। इस बार की आयोजक टीम ने दो कार्यशाला एवं कई पैनल डिस्कशनस का भी आयोजन किया गया है। जो रोजमर्रा में मरीजों के इलाज में उपयोगी होगी। (डा० नंदिनी रस्तोगी )
अध्यक्ष आई.एम.ए. कानपुर,(डा० शालिनी मोहन ) असि0 डायरेक्टर आई.एम.ए.सी.जी.पी.
कानपुर सब फैकल्टी,(डा० विकास मिश्रा) सचिव
आई.एम.ए. कानपुर,(डा० एस के गौतम ) असि0 सेक्रेट्री आई.एम.ए.सी.जी.पी.कानपुर सब फैकल्टी हाजी लोग रहे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद