मंगल पांडे के चित्र पर माला चढ़कर पुष्प अर्पित किया गया

कानपुर, ब्राह्मण जागरूकता समिति के तत्वाधान में आज केशव पुरम में मंगल पांडे का बलिदान दिवस मनाया गया मंगल पांडे के चित्र पर माला चढ़कर पुष्प अर्पित किया गया समिति के अध्यक्ष अभय दुबे ने बताया कि मंगल पाण्डेय एक भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थे जिन्होंने 1857 में भारत के प्रथम स्वाधीनता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वो ईस्ट इंडिया कंपनी की 34वीं बंगाल इंफेन्ट्री के सिपाही थे। तत्कालीन अंग्रेजी शासन ने उन्हें बागी करार दिया जबकि आम हिंदुस्तानी उन्हें आजादी की लड़ाई के नायक के रूप में सम्मान देता है। भारत के स्वाधीनता संग्राम में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को लेकर भारत सरकार द्वारा उनके सम्मान में सन् 1984 में एक डाक टिकट जारी किया गया। तथा मंगल पांडे द्वारा गाय की चर्बी मिले कारतूस को मुँह से काटने से मना कर दिया था,फलस्वरूप उन्हे गिरफ्तार कर 8 अप्रैल 1857 को फांसी दे दी गई| इस दिन को बलिदान दिवस के रूप में मनाया जाता है कार्यक्रम में मुख्य रूप से अभय दुबे,अखिलेश दुबे, रजोले अवस्थी,अनुग्रह त्रिपाठी,आलोक पांडे,उमेश मिश्रा,धर्मेंद्र,अभिषेक दुबे,ज्ञान प्रकाश मिश्रा,डी एस तिवारी, आनंद मणि त्रिपाठी ,विनय शर्मा, लक्ष्मीकांत अग्निहोत्री ,राकेश कुमार तिवारी ,महेंद्र त्रिपाठी इत्यादि लोग रहे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद