कानपुर । कांग्रेस मुख्यालय तिलक हाल में देश में सद्भावना स्थापित करने की प्रार्थना के साथ हवन का आयोजन हुआ जिसके बाद कन्याओं को भी भोज करवाया गया। नवरात्रि में विधिविधान से कांग्रसजनों ने कन्याओं को पूजा गया और आशीर्वाद लिया गया।कानपुर महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता ने देश के वर्तमान हालातों को देखते हुए और देश में साम्प्रदायिकता के जहर को रोकने के लिए तिलक हाल में सद्भाव संवर्धन हवन का आयोजन कर भाई चारा और आपसी प्रेम बढ़ाने की प्रार्थना की।पवन ने बताया कि आज देश को सांप्रदायिकता की आग में झोकने की साजिश चल रही है और देश को बांट कर धर्मनिरपेक्षता को चोट पहुंचाने का काम किया जा रहा है।इस हवन के माध्यम से परमेश्वर से यही प्रार्थना की गई है कि देश में अमन चैन,आपसी भाई चारा और सुख शांति बनी रहे।पवन ने बताया कि साथ ही नवरात्रि के उपलक्ष्य में कन्याओं को जिमाया गया और सभी कांग्रेसजनों ने मिलकर कन्याओं को पूजा और आशीर्वाद लिया।पवन गुप्ता के साथ पूर्व विधायक और पूर्व जिलाध्यक्ष भूधर नारायण मिश्रा,पूर्व जिलाध्यक्ष हर प्रकाश अग्निहोत्री,पूर्व उत्तर अध्यक्ष नौशाद आलम मंसूरी,नरेश त्रिपाठी,विकास अवस्थी,प्रतिभा अटल पाल, टिल्लू ठाकुर,सुमन तिवारी,शंकर दत्त मिश्रा,अवनीश सलूजा,अतुल त्रिपाठी,पी एस बाजपेई,ध्रुव नारायण तिवारी,सिद्धार्थ काशीवार,अजय तिवारी,सुनील अग्रवाल,शांतनु दीक्षित,लक्की सैमुअल, डॉ आर के जगत,स्नेह लता,किरण गुप्ता,नरेंद्र चंचल,चंद्रमणि मिश्रा,अजय श्रीवास्तव शीलू,जितेंद्र गिरी,विनय जायसवाल,जय शंकर द्विवेदी,विजय त्रिवेदी बाबा,दिलीप शुक्ला,चंद्रशेखर सोनकर,अमित मिश्रा,आनंद वर्मा, रम्मू मिश्रा,तिलक चंद्र सोनकर,रामचंद्र गुप्ता आदि थे।
तिलक हाल में सदभाव संवर्धन हवन व कन्या पूजन