अयोध्या धाम की तरह सरसैया घाट में भी मनेगा भगवान श्री राम का जन्मोत्सव

कानपुर-सरसैया घाट स्थित श्री राम-जानकी मंदिर में श्री राम जन्मोत्सव को लेकर महंत रामगोविन्द दास द्वारा प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया पत्रकारों से वार्ता करते हुए महंत रामगोविन्द दास ने बताया कि इस बार श्री अयोध्या धाम की तरह ही कानपुर के सरसैया घाट स्थित श्री राम-जानकी मंदिर में भी भगवान श्री राम का जन्मोत्सव मनाया जायेगा उन्होने बताया कि हमारे सनातन धर्म में भगवान के 24 अवतार हुए है उनमें से प्रभु श्री राम का अवतार बहुत मर्यादित एवं धर्म की स्थापना करने वाला हुआ है राजधर्म की सर्वोपरि व्यवस्था उन्होनें स्थापित की जिसे रामराज्य के रूप में सब जानते हैं परन्तु राम जन्मोत्सव कानपुर में जितने उत्साह एवं आनंद से मनाया जाना चाहिए उस हिसाब से आम जनमानस राम जन्मोत्सव को लेकर उतना जागरूक नहीं है जितना होना चाहिए उन्होंने बताया कि राम-जानकी मंदिर सरसैया घाट का जीर्णोद्धार इसी वर्ष पूर्ण हुआ है और भगवान अपने सिंहासन पर विराजमान हुए है इसलिये इस बार इस मंदिर के भक्तों में बडा उत्साह है और इस बार रामनवमी श्री अयोध्या धाम की तरह ही बडी श्रद्धा भक्ति से मनाने का निर्णय लिया गया है जिसमें विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होगा जिसमें 6 अप्रैल 2025 को 12 बजकर 1 मिनट पर महाभिषेक होगा तथा तुलसी पत्र एवं पुष्प से सहस्त्रार्चन तथा महाआरती तत्पश्चात प्रसाद वितरण होगा उन्होंने आमजनमानस से अपील करते हुए कहा कि इस राम जन्मोत्सव में शामिल होकर पुण्य के भागीदार बने वही अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि हमारे बच्चों को मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के जन्मोत्सव के बारे में बताकर जागरूक करना चाहिए साथ ही प्रभु राम के जीवन से मिलने वाली सीखा एवं चरित्र से मिलने वाले आदर्शों के बारे में बताना चाहिए, राम जन्म स्तुति, रामरक्षा स्त्रोत, राम मंत्र, हनुमान चालीसा आदि का पाठ करना चाहिए जिससे हमारे बच्चों को हमारे सनातन एवं धर्म का ज्ञान हो इसलिए 6 अप्रैल को प्रभु श्री राम जन्मोत्सव कार्यक्रम में अपने बच्चों सहित शामिल होकर अपनी सहभागिता दर्ज कराएं प्रेसवार्ता में प्रमुख रूप से महंत रामगोविन्द दास, अजय कुमार मिश्रा, राजीव अग्निहोत्री, अवधेश बाजपेई, डॉ पंकज कुमार तिवारी, रामगोपाल पांडे, श्वेत गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद