कानपुर।
प्रेस क्लब कानपुर मे एफ़डीडीआई फुरसतगंज के कार्यकारी निदेशक सुनील कुमार द्विवेदी की प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया सुनील द्विवेदी ने कहा जैसा कि हम सब जानते है कि केन्द्रीय बजट 2025 मे फुटवियर एवं चर्म क्षेत्र के विकास के लिए विशिष्ट प्रावधान किए गये है टेक्सटाइल के क्षेत्र मे लखनऊ मे पीएम मित्र टेक्सटाइल पार्क की स्थापना होने जा रही है इसी अनुक्रम मे उत्तर प्रदेश सरकार ने कानपुर एवं आगरा मे संत रविदास लेदर पार्क एवं 10 संत कबीर दास टेक्सटाइल पार्क बनाने की घोषणा की है इन पार्कों के कारण भविष्य मे लेदर, फुटवियर तथा टेक्सटाइल डिजाइनिंग के क्षेत्र मे बहुत ज्यादा रोजगार के अवसर सृजित होंगे यहां यह बताना समीचीन होंगा की एफ़डीडीआई फुरसतगंज जो की वाणिज्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित फुटवियर एवं डिजाइनिंग के क्षेत्र मे राष्ट्रीय महत्व का शैक्षणिक संस्थान है यहां पर चार वर्षीय बी डिज़ाइन फुटवियर डिज़ाइन एंड प्रॉडक्शन एवं बी. डिज़ाइन फ़ैशन डिज़ाइन जैसे स्नातक स्तरीय कोर्स संचालित है इतना ही नहीं एफ़डीडीआई ने 2 वर्षीय एमबीए-फ़ैशन एंड रीटेल मर्चेंडाइज नामक परास्नातक कोर्स भी शुरू किया है इससे विद्यार्थियो को जहां शिक्षा, वही रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे इन कोर्सों में प्रवेश के लिए छात्र एफ़डीडीआई की वेबसाइट पर लॉग इन कर आवेदन कर सकते है आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2025 है इस सत्र मे छात्रों को एफ़डीडीआई में लैटरल एंट्री के माध्यम से भी स्नातक एवं परास्नातक मे प्रवेश मिलेगा इसके बारे मे विस्तृत जानकारी एफडीडीआई की वेबसाइट पर उपलब्ध है आर्थिक रूप से कमजोर ऐसे छात्र जो अनुसूचित जाति, जनजाति से है एवं जिनके पिता की वार्षिक आय 2.50 लाख से कम है तो वे छात्र-छात्रा समाज कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश के माध्यम से फीस प्रतिपूर्ति प्राप्त करने के लिए अर्हता होंगे और बिना किसी आर्थिक दबाव के कोर्स पूरा कर सकते है इसके अतिरिक्त ऋण हेतु अर्हता छात्रों हेतु, शिक्षा लोन भी आसान शर्तो पर केनरा बैंक के माध्यम से उपलब्ध कराया जा रहा है एफ़डीडीआई के उपरोक्त कौर्सेस करने वाले छात्रों की इंडस्ट्री मे अत्यधिक मांग है स्पष्ट है की एफडीडीआई से कोर्स करने के उपरांत विद्यार्थियो को कानपुर, लखनऊ, उन्नाव आदि मे भी सेवा करने का अवसर प्राप्त होगा प्लेसमेंट की चर्चा करते हुए सुनील कुमार द्विवेदी ने बताया की संस्थान का प्लेसमेंट 90% से अधिक है अभी आप कानपुर का ही जोकि आज उच्च पदों पर कार्यरत है।
एफ़डीडीआई में नवीन एमबीए कोर्स शुरू रीटेल और फैशन मर्चेंडाइज में सीमित सीटें