पुलिस कमिश्नरेट द्वारा प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

कानपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा एवं सुशासन के आठ वर्ष तथा पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मिशन शक्ति के तहत नवीन सभागार, सरसैया घाट में एक भव्य प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि योगेन्द्र उपाध्याय, मंत्री, उच्च शिक्षा विभाग, पुलिस आयुक्त अखिल कुमार, जिलाधिकारी कानपुर नगर, पुलिस उपायुक्त पूर्वी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
प्रदर्शनी में नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलम्बन एवं जागरूकता को केंद्र में रखते हुए विभिन्न पहलुओं को प्रस्तुत किया गया। इस दौरान महिला सुरक्षा से जुड़े अभियानों, कानून व्यवस्था की मजबूती और जनसहभागिता को बढ़ावा देने हेतु पुलिस द्वारा किए गए प्रयासों को दर्शाया गया।
मुख्य अतिथियों ने पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के चार वर्षों में कानून-व्यवस्था में हुए सुधारों को रेखांकित किया और मिशन शक्ति के उद्देश्यों पर जोर दिया। उन्होंने सरकार द्वारा महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए किए गए प्रयासों को सराहते हुए, समाज को महिलाओं के प्रति और अधिक संवेदनशील होने की अपील की।
इस अवसर पर आम जनता को भी मिशन शक्ति के तहत चलाए जा रहे अभियानों की विस्तृत जानकारी दी गई और महिला सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद