कानपुर। डीसीपी पूर्वी एसके सिंह के नेतृत्व में शातिर अपराधियों के खिलाफ ताबड़तोड़ अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में 25000 इनामिया विश्वजीत सिंह उर्फ बीडी उर्फ बजरंगी को बीती रात चकेरी पुलिस व एस ओ जी पुलिस ने मुठभेड़ दौरान गिरफ्तार कर लिया। जिसका खुलासा पुलिस उपायुक्त पूर्वी एस के सिंह ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि थाना चकेरी क्षेत्र के शिव शंकर पुरम में दिसंबर महीने 2024 में विश्वजीत सिंह उर्फ बीडी उर्फ बजरंगी ने अपने साथियों के साथ मिलकर कार मोटरसाइकिल की लूट की थी जिसके अन्य साथी आर्यन शुभम व आकाश को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी थी 21, 3, 2025 को मुखबिर की सूचना पर 3:55 पर अलखनंदा रोड पर रेलवे अंडर के समीप विश्वजीत सिंह उर्फ बीडी उर्फ बजरंगी किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में शातिर घूम रहा है इस दौरान पुलिस वा एसओजी पुलिस ने घेराबंदी कर शातिर को पकड़ना चाहा तो शातिर ने पुलिस पर फायर कर भागने लगा तभी पुलिस द्वारा अपनी सुरक्षा हेतू फायर करने पर शातिर के दाहिने पैर में गोली लगी जिससे व घायल हो गया। शातिर अपराधी के पास एक तमंचा 315 बोर एक जिंदा कारतूस एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है।
मुठभेड़ दौरान 25000 इनामियों को किया गिरफ्तार