आयरन वेलफेयर एसो० ने होली मिलन समारोह का किया आयोजन

कानपुर। आयरन वेलफेयर एसो० ने होली पर्व के शुभ अवसर पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया। जिस दौरान मुख्य रूप में पहुंचे व्यापारी नेता ज्ञानेश मिश्रा ने गुलाल लगाकर फूली की होली का आनन्द लिया। फजलगंज स्थित लोहा मार्केट में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें व्यापारी नेता ज्ञानेश मिश्रा, श्याम शुक्ला, शेष नारायण द्विवेदी समेत भारी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। समारोह में पहुंचे लोहा व्यापारियों ने होली मिलन समारोह में राधा संग फूलों की होली का आनन्द लिया। समारोह आयोजन में सभी व्यापारियों ने रंग गुलाल एवं एक दूसरे को गले लगाकर होली की बधाईयाँ दी। जहा अध्यक्ष धीरज अग्रवाल, महामंत्री प्रदीप केडिया, कोषाध्यक्ष सौरभ जैन, सितेश वर्मा, अरूण बेरीवाल, तरुण खण्डेलवाल, नवीन अग्रवाल, जनार्दन चौधरी, नितिन जैन, अरूण गुप्ता, संजीव जैन, अशीष अग्रहरि आदि लोग मौके पर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद