कानपुर में सम्पन्न हुआ एलुमनी-मीट का आयोजन

कानपुर ।वीरेन्द्र स्वरूप कॉलेज ऑफ़ मैनेजमेंट स्टडीज, मकरॉबर्टगंज कानपुर ने एलुमनी-मीट का भव्य आयोजन संस्थान प्रांगड में आयोजित किया। संस्थान निर्देशिका डा. गौरी सिंह गौर के संरक्षण में आयोजित की गई एलुमनी मीट में आये हुए सभी वि‌द्यार्थियों का वि‌द्यालय परिसर में स्वागत किया गया। संस्थान की छात्राओं ने मंच पर सर्वप्रथम आये हुये सभी एलुमनी सदस्यों का अभिनंदन किया। कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान की निदेशिका डॉ. गौरी सिंह गौर ने दीप प्रज्ज्वलित कर के किया। संस्थान की छात्राओं ने अपने स्वागती सम्बोधन में सभी उपस्थित पूर्व छात्र छात्राओं को बधाई देते हुए समारोह का शुभारंभ किया। संस्थान की निदेशिका डॉ गौरी सिंह गौर ने सभी पूर्व छात्र छात्राओं को उनकी उपलब्धियों पर भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए आशीर्वाद दिया। उन्होंने अपने आशीर्वचन देते हुए कहा कि कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, कानपुर आज उपस्थित अपने सभी बैचों के छात्र-छात्राओं द्वारा सफलतापूर्वक समाज में प्रतिष्ठित होकर विभिन्न क्षेत्रों में सेवा करने के बारे में जानकर अत्यंत प्रसन्नता का अनुभव कर रहा है।
कार्यक्रम के संयोजन में प्रखर तिवारी, मोहित श्रीवास्तव, शिवम कुमार सिंह, अभय सिंह, आशी पांडेय, श्रुति अग्रवाल, स्वेता सक्सेना, नंदिनी शुक्ला, तनुश्री बनर्जी, प्रिया मिश्रा, प्रिया वोहरा, श्रेया साहू, सिद्धि गुप्ता, अलका मिश्रा, विकास भल्ला, रविन्द्र वर्मा, प्रदीप शुक्ला, आशीष शर्मा एवम् संस्थान के समस्त छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद