रीढ़ की हड्‌डी में इंट्रामेडुलरी स्पाइनल ट्यूमर का सफल ऑपरेशन

कानपुर ।
कृष्णा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल टाटमिल कानपुर में सलमान निवासी बिन्दकी फतेहपुर जिनकी उम्र लगभग 35 वर्ष है उनके विगत 4 वर्षों से रीढ़ की हड्‌डी के दर्द से ग्रसित थे 15 अप्रैल 2020 से उठने बैठने और चलने फिपने से असमर्थ हो गए सलमान ने बताया उन्होंने शहर के कई वरिष्ठ न्यूरो सर्जन, वैध, हकीम सबको दिखाया परन्तु कोई आराम नहीं मिला इनको हलट एवं प्राइवेट अस्पतालों से कई उच्च चिकित्सा सेन्टरों को रिफर किया गया परन्तु उनको नाम मात्र का भी फायदा नहीं मिला। उन्होंने एवं उनके परिजनों ने बताया की शहर के कई वरिष्ठ न्यूरो सर्जन ने उनको कह दिया था की अब तुम कभी चल नहीं पाओगे
मरीज के परिजन जब सब जगह से मायूस हो गये अंततः वोह अपनी आखिरी उम्मीद से कृष्णा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में डॉ आशीष शर्मा (न्यूरो सर्जन) से आकर मिले। डॉ आशीष शर्मा ने भरीज सलमान के कई टेस्ट कराये उसके बाद मरीज़ के परिजनों से बताया की इनको रीढ़ की हड्‌डी में D11 से लेकर 14 तक रीढ़ की हड्‌डी में ट्यूमर है
जिसकी वजह से यह अपने पैर हिलाने में उठने बैठने और चलने फिरने भी असमर्थ है। बिना ऑपरेशन के यह चलने फिरने में असमर्थ नहीं होगे इसलिए इनकी रीढ़ की हड्डी में ट्यूमर की सर्जरी करनी पड़ेगी। डॉ आशीष शर्मा (न्यूरो सर्जन) एवं डॉ पल्लवी गुप्ता (एनेस्थीसिया) और उनकी टीम ने लगभग दो घंटे में रीढ़ की हड्डी का सफल ऑपरेशन किया। अब मरीज पूरी तरह से स्वाथ्य है और मरीज को 90 प्रतिशत आराम है और वोह छड़ी के माध्यम से चलने फिरने लगा है मरीज के परिजनों ने डॉ आशीष शर्मा एवं उनकी टीम के सदस्यों को हृदय से धन्यावाद दिया । डॉ आशीष शर्मा (न्यूरो सर्जन) ने बताया की यह ऑपरेशन आयुष्मान कार्ड से हुआ है मरीज की रीढ़ की हड्‌डी में इंट्रामेडुलरी स्पाइनल ट्यूमर था जो की D11 से लेकर 14 तक फैला हुआ था। यह ट्यूमर रीढ़ की हड्डी के भीतर एवं रीढ़ की हड्‌डी के आवरण के भीतर शुरू होते हैं।
अस्पताल प्रबंधन के डाईरेक्टर वैभव गर्ग, डॉ पी. के. मेहरोत्रा (एम.एस.), योगेन्द्र राउत (सी.ए.ओ), एवं शौराज सि‌द्धिकी ने अवगत कराया है की अस्पताल में हर प्रकार के जटिल ऑपरेशन के लिए उच्चस्तारिये ऑपरेशन थिएटर, एवं योग्य सर्जन व उनकी टीम हर समय अस्पताल में उपलब्ध रहती है कृष्णा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल मैं हर प्रकार के जटिल ऑपरेशन की सुविधा मरीजों की किफायती दर पर उपलब्ध है साथ साथ सी.जी.ए.एस. ई. एस. आई. ई.सी.एच.एस., एवं टी.पी.ए एवं आयुष्मान कार्ड धारको के लिए अस्पताल में हर तरह की सुविधाये उपलब्ध रहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद