सर्वब्राह्मण विकास परिषद द्वारा 541 ब्राह्मणों को सम्मानित किया

कानपुर।

सर्वब्राह्मण विकास परिषद दर्शन पुरवा कानपुर के कार्यालय प्रागंण मे ब्राह्मण सम्मान समारोह प्रदेश अध्यक्ष पं कौशल किशोर अवस्थी की अध्यक्षता मे आयोजित किया। समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि पं कमल किशोर अवस्थी राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वब्राह्मण विकास परिषद ने कहा कि ब्राह्मणो को समाज के उत्थान के लिए पहले संगठित होना आवश्यक है उन्होंने कहा हर सदस्य तथा प्रत्येक पदाधिकारी को कम से कम 10 ब्राह्मण परिवारों को जोडना होगा। प्रदेश अध्यक्ष पं कौशल किशोर अवस्थी ने कहा ने बताया कि सर्व ब्राह्मण विकास परिषद सभी प्रदेशों के ब्राह्मणो के लिए है उन्होंने कहा कि ब्राह्मण परिवारों को जोडना होगा उन्होंने कहा कि सभी राजनैतिक दलो को ब्राह्मणो की आवश्यकता हमेशा रहती है किन्तु चुनाव जीतने के बाद वहीं जनप्रतिनिधि ब्राह्मणो को भूल जाता है। समारोह को जिलाध्यक्ष दक्षिण
जिला पं संजीव मिश्रा ने कहा ब्राह्मणों की युवा को अपने समाज के उत्थान की दिसा मे काम करना होगा। तब कही ब्राह्मण समाज पुनः अपनी पहचान और उपयोगिता बना पायेगा। ब्राह्मण सम्मान समारोह मे कानपुर जिले के 541 ब्राह्मण पदाधिकारियों एवं सदस्यों का अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया समारोह को सूर्यकांत मिश्रा विनोद शुक्ला पुष्पा तिवारी सीता अग्निहोत्री सुरेन्द्र सिंह राजपुरोहित, डा आर एन द्विवेदी डा धर्मेंद्र अवस्थी डा आरती मोहन शैलेंद्र तिवारी संजय अवस्थी पूजा भारद्वाज संगीता तिवारी नीतू पाण्डेय शोभा शर्मा डा ओपी पाण्डेय आदि लोगो ने सम्बोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद