कानपुर।
काकादेव स्थित महाशिवरात्रि के पावन अवसर आर्ट ऑफ लिविंग संस्था द्वारा आर्ट ऑफ लिविंग केंद्र , में प्रभु भोलेनाथ का भव्य रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। आर्ट ऑफ लिविंग फर्रुखाबाद आश्रम से स्वामी श्री प्रकाशानंद जी द्वारा रुद्राभिषेक सम्पन्न कराया।
आर्ट ऑफ लिविंग संस्था के मीडिया कोऑर्डिनेटर पुनीत अवस्थी ने बताया आर्ट ऑफ लिविंग समाज मे जीवन जीने की कला सीखने के साथ ही लोगो विशेषकर हमारे युवाओं को सनातन संस्कृति से जोड़ने का कार्य भी बड़ी कुशलता एवं सरलता से कर रही है रुद्राभिषेक में जहाँ आर्ट ऑफ लिविंग के वरिष्ठ शिक्षक, सदस्य उपस्थित थे वही बड़ी संख्या में भक्तों का समिल्लित होना इस बात का प्रतीक है कि आर्ट ऑफ लिविंग संस्था अपने प्रयासों समाज को सही दिशा में प्रेरित करने में पूर्णतयः सफल हुई है।आर्ट ऑफ लिविंग के वशिष्ठ शिक्षक श्रीमती प्रमिला , सरोज नागरथ , अभिषेक आदि लोग उपस्थित रहे ।
प्रभु भोलेनाथ का भव्य रुद्राभिषेक का आयोजन