प्रथम आनंद राव पाटिल हरा पत्ता कप नेशनल यूथ के हाथों में

कानपुर। बेहद रोमांचक फाइनल मैच में नेशनल यूथ ने अंतिम गेंद पर सिंगल लेकर हरा पत्ता कप अपने हाथों पर उठा लिया।सुपीरियर स्पिरिट्स स्पोर्ट्स एकेडमी द्वारा आयोजित प्रथम आनंद राव पाटिल मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में डायमंड ने पहले खेलते हुए 35 ओवर में 7 विकेट पर 229 रन बनाए।डायमंड की तरफ से सचिन रमेश 62,देवांश पाण्डेय 66 और विश्वास त्रिपाठी ने 34 रन बनाए।दिव्यांशु पांडे ने 4 विकेट लिए। नेशनल यूथ ने लक्ष्य का पीछा करते हुए रोमांचक हो चले मैच के 35 ओवर की अंतिम गेंद पर एक रन लेकर फाइनल में विजय दर्ज की।नेशनल यूथ की तरफ से वीरेंद्र प्रताप 54,वंश निगम 68 ,रोहित 35 और तुषार ने 21 रन बनाए।एकलव्य कटियार ने 4 विकेट लिए।समापन समारोह के मुख्य अतिथि ज्वाइंट कमिश्नर इनकम टैक्स अरविंद त्रिवेदी, विशिष्ट अतिथि डॉ बी पी सिंह,केसीए अध्यक्ष एस एन सिंह और केसीए सचिव कौशल सिंह ने आनंद राव की फोटो पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।विजेता,उप विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान करते हुए मुख्य अतिथि अरविंद त्रिवेदी ने उन्हें लक्ष्य पर ध्यान रखने और शिखर पर पहुंच कर वहां धैर्य के साथ टीके रहने की सलाह दी। टूर्नामेंट में बेस्ट बैट्समैन वंश निगम,बेस्ट बॉलर दिव्यांशु पांडे,प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अमन ठाकुर को दिया गया।इस अवसर पर सर्वेश तिवारी,संतोष पाटिल,विकास सिंह,नीलेश दूसेजा,पूजा पाटिल,प्रमोद पाटिल,श्रवण शुक्ला,राजेश शुक्ला,अशोक सिंह,खुर्रम,विभूति अवस्थी,विनोद द्विवेदी,श्रृंजुल तिवारी,रितेश,आलोक यादव,राजेंद्र आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद