जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में डिस्टिक मिनिरल फण्ड कमेटी की बैठक संपन्न हुई

कानपुर नगर,जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में अवैध खनन पर प्रभावी रोकथाम हेतु जनपद में चेक गेट स्थापित किए जाने तथा (D.M.F) डिस्टिक मिनिरल फण्ड कमेटी की बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने जिला खनिज अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद में अवैध खनिज वाहनों के परिवहन पर 24 घंटे मॉनिटरिंग हेतु जनपद में चेक गेट लगाए जाए,जिसके लगाने के उपरांत जनपद में अवैध खनिज वाहनों पर 24 घंटे कड़ी निगरानी की जा सके। उक्त चेक गेट में पी0 टी0 जेड कैमरा , आर 0एफ 0 आई0 डी 0 स्कैनर आदि सुविधा से युक्त रहेगा। जिसमें 24 घंटे खनिज का परिवहन करने वाले वाहनों का रियल टाइम चेकिंग की जा सकेगी। तथा बिना परिवहन प्रपत्राव ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध ससमय कार्यवाही करते हुए ऑनलाइन चालान जेनरेट होगा। जिसकी जुर्माना धनराशि प्रतिरूपित करते हुए उसकी वसूली संबंधित वाहन स्वामी से की जा सकेगी। इससे जनपद में राजस्व में वृद्धि होगी तथा अवैध खनन परिवहन पर रोक लगाई जा सकेगी। बैठक में प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी दिव्या , अपर जिलाधिकारी (नगर) डा 0 राजेश कुमार, जिला खनन अधिकारी सनी कौशल आदि संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद