छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध एवं उनके बचाव प्रति जागरुक किया गया

तकी हैदर
उन्नाव ।पुलिस महानिदेशक साइबर क्राइम उ0प्र0 के आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक उन्नाव की अध्यक्षता में I.P.S.R Group Of Institute में डिजिटल अरेस्टिंग साइबर क्राइम और साइबर सुरक्षा आर्टीफिसियल इंटेलिजेंस पर आधारित अपराधों के संदर्भ में कार्यशाला का आयोजन किया गया कार्यशाला का शुभारंभ श्री दीपक भूकर पुलिस अधीक्षक उन्नाव द्वारा द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया गया दीपक भूकर द्वारा कार्यशाला में साइबर अपराधों की पहचान धोखाधड़ी से बचने के उपायों सतर्कता और जागरूकता की भूमिका सुरक्षित प्रमाणीकरण के महत्व और संदिग्ध गतिविधियों की रिपोर्टिंग की प्रक्रिया पर जानकारी साझा की गयी दीपक भूकर द्वारा अपने वक्तव्य में कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाओं की जनपद में काफी जरूरत है दिन प्रतिदिन हम यह देख रहे है कि साइबर क्राइम बढ़ते जा रहे है और विशेष रूप से फोन के माध्यम से लालच जैसी योजनाओं के बारे में बताकर साइबर क्राइम अधिक फैल रहा है इनके बारे में जागरूक होने की जरूरत है इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं एवं आम जनमानस को डिजिटल युग में साइबर अपराधों उनसे बचाव के उपायों और उनसे संबंधित कानूनी पहलुओं के प्रति जागरूक करना है साइबर क्राइम थाना की टीम द्वारा साइबर क्राइम को रोकने के व्यावहारिक और तकनीकी उपायों को साझा किया छात्र-छात्राओं को सतर्कता और जागरूकता के महत्व पर जोर दिया गया साथ ही साइबर हेल्प डेस्क की कार्यप्रणाली और साइबर पुलिस से संपर्क करने की प्रक्रिया पर चर्चा की ऑनलाइन धोखाधड़ी के नए तरीकों और उनसे बचाव के तरीकों पर विस्तृत जानकारी दी गयी साथ ही सोशल मीडिया के प्रयोग में बरती जाने वाली सावधानियाँ साइबर सुरक्षा सोशल मीडिया का सही उपयोग आर्टीफिसियल इंटेलिजेंस आधारित अपराध डिजिटल अरेस्ट सी0ई0आई0आर0 पोर्टल टू स्टेप वैरिफिकेशन के बारे में बताया गया कार्यशाला में इंस्टीट्यूट के सभी छात्र-छात्राओं ने भी इसमें उत्साहपूर्वक भाग लिया सभी को साइबर अपराध से बचाव के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर लिखित नोट वितरित किया गया साथ ही पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर द्वारा आयोजित की गयी विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद