”
कानपुर ।डॉ. वीरेन्द्र स्वरूप कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज मकरॉबर्टगंज कानपुर ने दो दिवसीय ‘मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स मीट 2025 का भव्य आयोजन दिनांक 11 फरवरी 2025 एवम् 13 फरवरी 2025 को संस्थान प्रांगण में आयोजित किया। कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान की निदेशिका डॉ. गौरी गौर ने हवा में गुब्बारे उड़ा कर किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विभिन्न स्पोर्ट्स में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभाओं का शानदार प्रदर्शन दिया। जिसमें प्रथम दिन कैरम, चेस, बैडमिटन, खो खो एवं टेबल टेनिस जैसे खेलों में विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। वहीं द्वितीय दिन विद्यार्थियों ने क्रिकेट एवं टग ऑफ वार जैसे खेलों में अपनी रुचि दिखाई।
संस्थान की निदेशिका डॉ. गौरी गौर ने अपने संबोधन में बताया कि शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद का जीवन में बहुत योगदान है, क्योंकि मानसिक व आत्मिक शक्तियों के विकास के लिए खेलकूद जरूरी है और कहा भी गया है स्वस्थ मस्तिष्क का विकास स्वस्थ शरीर से होता है और शारीरिक विकास का आधार खेलकूद है। कार्यक्रम के अंत में संस्थान द्वारा विद्यार्थियों के हौसले को बढ़ाने के लिए मेडल और ट्रॉफी को भी वितरित किया गया।
कार्यक्रम के संयोजन में प्रखर तिवारी, मोहित श्रीवास्तव, शिवम कुमार सिंह, अभय सिंह, आशी पांडेय, श्रुति अग्रवाल, स्वेता सक्सेना, तनुश्री बनर्जी, प्रिया मिश्रा, प्रिया वोहरा, श्रेया साहू, सिद्धि गुप्ता, अलका मिश्रा, विकास भल्ला, रविन्द्र वर्मा, प्रदीप शुक्ला, आशीष शर्मा एवम् संस्थान के समस्त छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।