रविदास जयंती के उपलक्ष्य में विधायक नीलिमा कटियार ने भगवान बुद्ध की प्रतिमा का किया अनावरण

कानपुर-अंबेडकरपुरम आवास विकास-3 में डॉ. भीमराव अंबेडकर सामाजिक विकास समिति द्वारा बुद्ध विहार एवं विपश्यना केंद्र में भगवान बुद्ध की प्रतिमा का अनावरण के अवसर पर सम्मान समारोह एवं मैत्री भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भदत दीपांकर महास्थविर तथा विशिष्ट अतिथि विधायिका कल्याणपुर नीलिमा कटियार ने भगवान बुद्ध जी की प्रतिमा का अनावरण किया एवं भगवान बुद्ध जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही तथा परम पूज्य गुरु रविदास की जयंती के अवसर पर उनकी पूजन अर्चना की कार्यक्रम में उत्साह के साथ जनता ने अपना प्रतिभाग दिया एवं मैत्री भोज को ग्रहण किया कार्यक्रम की अध्यक्षता चंद्रभान चौधरी महामंत्री, प्रशांत कुमार बौद्ध, कोषाध्यक्ष सुशील कुमार सिंह, पार्षद राम नारायण गौतम, अनूप बाजपेई,आर.अल. कुरील, कैलाश बाबू, राम आसरे, केएन सोनकर, प्रेमलाल, कार्यक्रम संयोजक विनोद कनौजिया, मनोज कनौजिया, आराधना कनौजिया, रजत कुमार, बलवंत सिंह सहित अनेक लोग उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद