निःशुल्क नेत्र परीक्षण व आपरेशन शिविर का आयोजन

कानपुर। श्री बाबा नीब करौरी सेवा समिति, एफ ब्लाक, पनकी द्वारा शंकरा आई हॉस्पिटल, चौबेपुर के सहयोग से फ्लोरेट्स इंटरनेशनल स्कूल, एफ ब्लॉक, पनकी में पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी एक विशाल निशुल्क नेत्र परीक्षण एवं ऑपरेशन शिविर आयोजित किया गया ,जिसमे बड़ी संख्या में मरीजों ने नेत्र परीक्षण कराया। चिकित्सकों ने 52 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया । इस दौरान समिति के सदस्यों द्वारा मरीजों को चश्मा एवं भोजन भी वितरित किया गया ।इस शिविर का उद्घाटन संजय कपूर , प्रसिद्ध शिक्षाविद एवं सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा प्रातः सुबह 9 बजे बाबा जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया  गया। बड़ी संख्या में मरीजों ने नेत्र परीक्षण कराया। इस पुनीत कार्य में श्री बाबा नीब करौरी सेवा समिति, एफ ब्लाक, पनकी तथा उनके सहयोगियों ने हाथ बंटाया I नेत्र शिविर में एक बड़ी संख्या में विधायक, सभासद एवं अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित हुए । शिविर में 300 से अधिक मरीजों का नेत्र परीक्षण एवं उपचार किया गया । कार्यक्रम को सफल बनाने में शंकरा आई हॉस्पिटल, चौबेपुर के चिकित्सकों के अतिरिक्त  प्रदीप दीक्षित,  यू के रस्तोगी, वी के मिश्रा, के के दुबे, गणेश तिवारी, वी के पाण्डेय, आर सी शर्मा, एस पी शुक्ला, पी के मिश्रा, पंकज पाण्डेय, कपिल तिवारी, अनुराग माथुर, शरद श्रीवास्तव, दुर्गेश कुमार गौड़, करुणेश श्रीवास्तव, नरेंद्र नागर, अरुण कुमार मिश्रा, आदि ने महत्व पूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद