कृष्णा हॉस्पिटल के कार्डियोलॉजी डिपार्टमेंट में बिना बेहोश किये मामूली चीरा लगाकर पुर्णतः दर्द रहित ऑपरेशन

कानपुर
टाटमिल स्थित कृष्णा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में अब कार्डियोलॉजी डिपार्टमेंट की कैथ लैब में डॉ. राव सोमेंद्र सिंह और उनकी टीम ने नई तकनीक के द्वारा बिना बेहोश किये मामूली चीरा लगाकर पूणतया दर्द रहित ऑपरेशन किया। 63 वर्षीय मरीज रामदुलारे निवासी श्याम नगर विगत 1 वर्ष से हार्ट फेलियर से ग्रसित थे। काफी इलाज एवं कई डॉक्टरों व अस्पताल में दिखने के बाद भी उनको आराम नहीं मिला जिसके बाद उन्होंने ने कृष्णा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के कार्डियोलॉजी डिपार्टमेंट के डॉ. राव सोमेंद्र सिंह को दिखाया। जिसमें मरीज के हृदय की बाएं बंडल शाखा को ब्लॉक पाया। जिसके कारण उनके हार्ट की पम्पिंग नहीं बढ़ रही थी ऐसी कंडीशन में डॉ. राव सोमेंद्र सिंह ने CRI-D नामक अत्याधुनिक मशीन (जो हार्ट पम्पिंग को बढ़ती है) लगाकर मरीज को परेशानी से निजात दिलाई। अभी तक कानपुर में ऐसी परेशानी होने पर मरीजों को कानपुर से बाहर दिल्ली व अन्य बड़े शहरों में जाना पड़ता था। लेकिन अब कृष्णा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के कार्डियोलॉजी डिपार्टमेंट के डॉ. राव सोमेंद्र सिंह ने यह मशीन विगत कुछ दिनों से लगाना प्रारम्भ कर दिया है। जिससे अब इस तरह के मरीजों को इलाज के लिए शहर से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। इस मशीन को लगाने में मात्र 30 से 40 मिनट का समय लगता है एक छोटा धीरा लगाकर बिना बेहोश किये मरीज का ऑपरेशन किया जाता है। यह ऑपरेशन पूर्णतया दर्द रहित होता है कृष्णा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के अस्पताल के सी.ए.ओ योगेन्द्र राउत एवं शीराज सिद्दीकी ने बताया की सभी गंभीर हृदय रोग सम्बंधित जटिल एंजियोप्लास्टी अब कृष्णा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में भी हुआ करेगी, इसके लिए मरीजों की लखनऊ या दिल्ली जाने की आवश्यकता नहीं होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद