मनीष गुप्ता
कानपुर– बीती 27 जनवरी को महाराजपुर थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय बच्ची की लाश मिली थी जिससे आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया था आरोपित को पकड़ने के लिए कई टीमें भी गठित की गई थी जिसका खुलासा डीसीपी पूर्वी ने महाराजपुर पुलिस के साथ प्रेस वार्ता करते हुए जानकारी दी कि बच्ची के साथ बलात्कार कर उसकी हत्या करने वाला आरोपी को महाराजपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । घटनाक्रम पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने बताया कि विगत 27 तारीख की रात रामनरेश रौदास की 14 वर्षीय बच्ची अपनी बकरी की तलाश में गांव के बाहर बने ईंट भट्टे तक गई थी वहीं पर गांव के 24 वर्षीय उदयभान ने शराब के नशे में उसे बुरी नियत से दबोच लिया और उसके साथ गलत काम किया । फिर अपने आप को बचाने के लिए उसने बच्ची की गला दबाकर हत्या कर दी । घटना के बाद उदयभान गांव वापस आ गया जहां पर बच्ची के माता पिता गांव वालों के साथ उसे ढूंढने निकले हुए थे । उदयभान भी बच्ची के माता पिता के साथ रात में पूरे गांव में घूम कर उसे बच्ची को ढूंढवाता रहा जिससे किसी को उस पर शक न हो । मुआयना और सर्विलांस टीम की कोशिशें के फलस्वरूप शातिर अभियुक्त को
सरसौल के रेलवे ओवर ब्रिज के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म कबूला।