शर्करा संस्थान के पूर्व निदेशक नरेंद्र मोहन को सर्वश्रेष्ठ प्रतिभा ज्ञान पुरस्कार” से सम्मानित किया गया

कानपुर ।
राष्ट्रीय शर्करा संस्थान के पूर्व निदेशक प्रो. नरेंद्र मोहन को चीनी और इथेनॉल अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान दिए गए चीनी-इथेनॉल और बायोएनर्जी पुरुस्कारों (SEIA 2025) में “चीनी और इथेनॉल उद्योग के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रतिभा और ज्ञान पुरस्कार” से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार जिसे चीनी उद्योग में “ऑस्कर पुरस्कार” माना जाता है, 30 जनवरी 2025 को नई दिल्ली में आयोजित एक शानदार समारोह में प्रसिद्ध टीवी और सिने स्टार सुश्री हिना खान द्वारा दिया गया। यह पुरस्कार प्रोफेसर मोहन की उन उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिया दिया गया जो चीनी, इथेनॉल और बायोएनर्जी उद्योगों में प्रगति और उत्कृष्टता को बढ़ावा दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद