श्रद्धेय कर्पुरी ठाकुर की नीतियों से भाजपा भटक रही है युवाओं में बढ़ती बेरोजगारी पर नियंत्रण न किया गया तो देश की आर्थिक स्थिति भयावाह हो जाएगी
मई1974 में कानपुर आकर नवीन मार्केट की छत पर गोष्ठी की:हाजी फजल महमूद
विचार गोष्टी का संचालन महानगर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिंटू ने किया
कानपुर । समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर के कार्यकर्ताओं तथा पीडीए मिशन की युवा टीम की संयुक्त बैठक सपा महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद की अध्यक्षता में दिन में 4:00 बजे सपा कार्यालय 7 नवीन मार्केट परेड में समाजवादी चिंतक भारत रत्न से विभूषित लोकतंत्र के रक्षक गरीबों के मसीहा श्रद्धेय कर्पूरी ठाकुर का 101 वर्षीय जन्म दिवस शताब्दी वर्ष पर मनाया गया
इस अवसर पर सर्वप्रथम महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने श्रद्धेय कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर माल्ययार्पण किया और संबोधन करते हुए कहा कि कर्पूरी ठाकुर सदैव शोषित पीड़ित दलित और अल्पसंख्यकों के हितों के लिए संघर्ष करते रहे और युवाओं के आवाहन कर छुआछूत तथा जातीय बंटवारे के अन्याय के विरुद्ध जन जागरण अभियान चलाकर 85 फरीदी को महत्व देने की अग्रसर रहकर भारत यात्रा की ।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद प्रदेश सचिव के के शुक्ला वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू राष्ट्रीय प्रवक्ता डा.नीतेंद्र यादव आनंद शुक्ला दीपक खोटे शादाब आलम रजत मिश्रा जानकी वर्मा खुर्शीद आलम अंश राजपूत रजत सिंह यादव शेषनाथ यादव मनोज चौरसिया महिमा शर्मा राजेंद्र सोनकर सौरभ सिंह कमल चौरसिया शहाबुद्दीन अनिल चौबे आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।