नई उपचार पद्धतियाँ मायलोमा मरीजों को दे रहीं राहत

कानपुर: मायलोमा, जिसे मल्टीपल मायलोमा के नाम से भी जाना जाता है, रक्त कैंसर का एक प्रकार है जो प्लाज्मा कोशिकाओं में शुरू होता है। ये कोशिकाएँ हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। जब ये असामान्य प्लाज्मा कोशिकाएँ असामान्य रूप से बढ़ने लगती हैं, तो यह बोन मैरो में स्वस्थ रक्त कोशिकाओं के उत्पादन में बाधा उत्पन्न करती हैं और कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बनती हैं।
हालांकि मायलोमा का इलाज चुनौतीपूर्ण हो सकता है, लेकिन आधुनिक प्रगति ने इसे कई मरीजों के लिए प्रबंधनीय बना दिया है। प्रारंभिक निदान और उन्नत उपचार तक पहुंच बेहतर परिणाम और जीवन की गुणवत्ता सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल साकेत में कैंसर केयर/ऑन्कोलॉजी, बोन मैरो ट्रांसप्लांट के सीनियर डायरेक्टर डॉक्टर रयाज़ अहमद ने बताया “मायलोमा अक्सर बिना किसी स्पष्ट संकेत के धीरे-धीरे विकसित होता है, जिससे इसका शुरुआती पहचान करना बहुत जरूरी हो जाता है। इस बीमारी के लक्षणों में हड्डियों में दर्द या कमजोरी (विशेषकर रीढ़ और पसलियों में), बार-बार संक्रमण होना, एनीमिया के कारण थकान महसूस होना, और रक्त में असामान्य प्रोटीन के कारण किडनी की समस्याएं शामिल हैं। यदि ये लक्षण नजर आएं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना आवश्यक है, क्योंकि प्रारंभिक पहचान जीवन बचा सकती है।“
मैक्स हेल्थकेयर मायलोमा के सटीक और प्रभावी निदान के लिए अत्याधुनिक तकनीकों का उपयोग करता है। इनमें ब्लड टेस्ट (असामान्य प्रोटीन का पता लगाने के लिए), बोन मैरो बायोप्सी (असामान्य प्लाज्मा कोशिकाओं की पुष्टि के लिए), और इमेजिंग टेस्ट जैसे एक्स-रे, एमआरआई और सीटी स्कैन शामिल हैं। यह उन्नत परीक्षण प्रक्रिया सुनिश्चित करती है कि बीमारी का चरण और प्रभावी उपचार योजनाएँ जल्दी से तैयार हो सकें।
डॉक्टर रयाज़ ने आगे बताया कि “हालांकि मायलोमा एक गंभीर बीमारी है, परंतु आधुनिक उपचारों ने इसे प्रबंधनीय बना दिया है। नियमित चेकअप से उपचार की प्रगति पर नजर रखना, लक्षणों का प्रबंधन करना, और संतुलित आहार एवं व्यायाम जैसी स्वस्थ जीवनशैली अपनाना मायलोमा मरीजों के जीवन की गुणवत्ता को बढ़ा सकता है। आज चिकित्सा विज्ञान की प्रगति के चलते मायलोमा के उपचार के कई प्रभावी विकल्प मौजूद हैं। इनमें टारगेटेड थेरेपी, इम्यूनोथेरेपी, कीमोथेरेपी, बोन मैरो ट्रांसप्लांट, और CAR T-सेल थेरेपी जैसे आधुनिक विकल्प शामिल हैं। ये उपचार कैंसर कोशिकाओं पर केंद्रित होकर स्वस्थ कोशिकाओं को बचाते हैं, रोग की प्रगति को धीमा करते हैं और मरीज को दीर्घकालिक राहत प्रदान करते हैं।“
मैक्स हेल्थकेयर मायलोमा मरीजों को संपूर्ण और व्यक्तिगत देखभाल प्रदान करने में अग्रणी है। यहाँ पर विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम, अत्याधुनिक तकनीक जैसे CAR T-सेल थेरेपी और बोन मैरो ट्रांसप्लांट, तथा निदान से लेकर पुनर्वास तक समग्र समर्थन उपलब्ध है। यह सुनिश्चित करता है कि मरीजों को हर चरण में सर्वोत्तम उपचार और मार्गदर्शन मिल सके।
यदि आप या आपका कोई प्रिय मायलोमा का सामना कर रहा है, तो समय पर हस्तक्षेप करना महत्वपूर्ण है। प्रारंभिक पहचान और उन्नत उपचार न केवल परिणामों को बेहतर बना सकते हैं बल्कि जीवन की गुणवत्ता को भी सुधार सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद