सिद्धनाथ कॉरिडोर का लोकार्पण अविजित कुमार ने किया विधानसभा अध्यक्ष महापौर को सम्मानित

कानपुर, सिद्धनाथ मंदिर जो द्वितीय काशी के नाम से भी जाना जाता है कॉरिडोर के रूप में नगर निगम कानपुर द्वारा विकसित किया गया। सिद्धनाथ मंदिर मे राजा यययाति ने 99 यज्ञ किए थे और 100 वा यज्ञ करते समय इंद्र ने कौवे का रूप धारण कर हड्डी का टुकड़ा यज्ञ में डाल दिया था जिसके कारण यह क्षेत्र काशी बनने से वंचित हो गया और सिद्धनाथ मंदिर द्वितीय काशी के नाम से जाना जाने लगा। आज दिन बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना कानपुर नगर निगम महापौर प्रमिला पांडे ने कॉरिडोर का लोकार्पण किया इस अवसर पर रामकुमार एडवोकेट सुप्रीम कोर्ट ऑफ़ इंडिया पूर्व विधायक र्स्वराकार सिद्धनाथ महादेव विराजमान मंदिर जाजमऊ कानपुर नगर के सुपुत्र अविजित कुमार ने सतीश महाना विधानसभा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष एवं महापौर प्रमिला पांडे को अंग वस्त्र स्मृति चिन्ह का सम्मानित किया।अविजित कुमार ने आगे कहा कि यह सराहनीय कार्य है सभी क्षेत्रीय लोगों का सहयोग प्रदान किया है सभी को धन्यवाद दिया इस अवसर पर बी डी राय राकेश तिवारी,पार्षद फखर इकबाल,दादा, आदि लोग उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद