एयरशेड ने दी बैडमिंटन खिलाड़ी को आर्थिक सहायता

कानपुर डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन एसोसिएशन व एयरशेड प्लानिंग प्रोफेशनल के द्वारा सौरभ मौर्या को वर्ष 2025 भर खेलने सामग्री (1लाख 25हजार रुपए की स्पॉन्सरशिप )प्रदान की गई जिसमें 40बॉक्स फैदर शटल, रैकेट्स, शूज़ एक्सरसाइज सामग्री आगामी वर्ष में आयोजित राज्यस्तरीय/राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग सुनिश्चित करने एवं शारीरिक विकास के लिए विशेष डाइट का सम्पूर्ण व्यय शामिल है। मकड़ीखेड़ा में झुग्गी में रहने वाले सौरभ मौर्या के पिता सब्जी का ठेला लगाते हैं।कानपुर डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन एसोसिएशन के द्वारा संचालित कानपुर बैडमिंटन एकेडमी में अभ्यास करते हैं इस वर्ष कानपुर डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन एसोसिएशन ने कॉस्को के सहयोग से 3और खिलाड़ियों मोहम्मद युसूफ आलम, दिव्यांशु सोनकर,वंश यादव को भी स्पॉन्शर शिप इस वर्ष प्रदान कराई है ।के डी बी ए के अध्यक्ष डॉ ए के अग्रवाल ने बताया कि बैडमिंटन संघ प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की प्रगति के लिए तत्पर है आगे भी निर्धन प्रतिभाशाली खिलाडियों को सारी खेल सुविधाएं प्रदान की जाती रहेगी।कानपुर डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन एसोसिएशन अध्यक्ष डॉ ए के अग्रवाल व एयरशेड प्लानिंग प्रोफेशनल लिमिटेड के फाउंडर सीईओ डॉ धीरेंद्र सिंह ,सुशील गुप्ता वरिष्ठ प्रशिक्षक
, डी पी सिंह सचिव ,कमलेश मणि त्रिपाठी , आशुतोष सत्यम झा, विजय दीक्षित आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद