श्री राम नवमी महोत्सव कमेटी लाठी मोहाल जानकी परिवार द्वारा श्री रामलीला भवन मेस्टन रोड में आयोजित श्री मद देवी भागवत महापुराण कथा के तृतीय दिवस कन्या रूप में मंगला गौरी का पूजन किया गया। श्री राम नवमी महोत्सव कमेटी लाठी मोहाल जानकी परिवार द्वारा श्री मद देवी भागवत महापुराण कथा के तृतीय दिवस सैकड़ों भक्तों ने कथावाचक श्री मंजेश कृष्ण शास्त्री जी के श्रीमुख से माता मंगलागौरी जी की कथा का श्रवण कर मंगलागौरी जी का पूजन किया आज 11 कन्याओं का पूजन भी किया गया सभी महिलाओं ने 16 श्रृंगार कर सभी कन्याओं को चुनरी पहना कर विधिवत पूजन किया।*
*कथा के बीच में महाराज श्री ने समाज को देवी देवताओं के रूप में बने कलाकारों को सार्वजनिक रूप से नाचने का विरोध किया और लोगों को कथा प्रांगण से संदेश दिया कि सनातन धर्म में हमारे आराध्य देवी देवताओं जिनकी हम पूजा अर्चना करते हैं हमें उनके सामने नाचना और भजन गाना चाहिए। लेकिन दुनिया को नचाने वाले को हमें उनको नहीं नचाना चाहिए
*तत्पश्चात सभी भक्तों को मातारानी का प्रसाद वितरण किया गया। कथा प्रांगण में महाराज श्री के श्रीमुख से मीठे मीठे भजन सुन कर ऐसा प्रतीत हो रहा था कि मानो साक्षात् माता रानी सभी को दर्शन देने पृथ्वी पर आयी हों।कमेटी परिवार से अध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता, महामंत्री आलोक कुमार ओमर, अलंकार ओमर, तरुण गुप्ता जयंत ओमर, अरविंद ओमर, शुभम गुप्ता, अजय ओमर, संजू ओमर आदि तथा जानकी परिवार से अध्यक्षा प्रीति गुप्ता मंत्राणी उपासना गुप्ता, लक्ष्मी गुप्ता, रिंकी गुप्ता, ममता ओमर वैभवी गुप्ता आदि सदस्याएं मौजूद रहीं।