भारतीय खाद्य निगम कर्मचारियों द्वारा मंडल कार्यालय मे जोरदार विरोध प्रदर्शन

कानपुर। भारतीय खाद्य निगम (FCI) के कर्मचारियों द्वारा मंडल कार्यालय कानपुर में एक जोरदार विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। यह प्रदर्शन स्थानांतरण एवंम OTA से जुड़ी कई मांगो को लेकर किया गया। कर्मचारियों का आरोप है कि स्थानांतरण नीति का पालन सही भावना में नहीं किया जा रहा है, जिससे कर्मचारियों में असंतोष और निराशा बढ़ रही है।
इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व मंडल सचिव (FC) एग्जीक्यूटिव स्टाफ यूनियन) रोहित कटियार, मंडल कार्यकारी अध्यक्ष प्रखर तिवारी और अन्य कई कर्मचारियों ने भी इस विरोध में सक्रिय रूप से भाग लिया। प्रदर्शनकारियों ने अपनी प्रमुख मांगे रखते हुए प्रबंधन से अपील की कि स्थानांतरण नीति का पालन निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से किया जाए एवं OTA का पूर्ण भुगतान बिना कटौती के किया जाये इसके लिए मंडल के समस्त कर्मचारियों द्वारा मण्डल के सभी राजस्व जनपदों के कार्यस्थल पर लंच के दौरान प्रदर्शन किया गया। कर्मचारिर्या का कहना है कि जब तक उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया जाता, तब तक वे अपना विरोध जारी रखेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद