कानपुर, समाजवादी पार्टी कानपुर सीसामऊ विधानसभा उपचुनाव प्रत्याशी नसीम सोलंकी ने राष्ट्रीय सचिव सपा लोहिया वाहिनी अरविंद यादव एवं पार्षद प्रत्याशी सरवन गौतम के नेतृत्व में जनसंपर्क किया। नसीम सोलंकी ने जनसंपर्क के दौरान जनता से कहा कि मुश्किल घड़ी में आप लोग मेरा साथ दें! जनसंपर्क संगीत टॉकीज चौराहे से प्रारंभ होकर चंद्रिका देवी चौराहा देवी सिंह का हाता देव नगर डिप्टी पड़ाव चिरंजी लाल का जाता संतोषी माता मंदिर पर समापन हुआ। जनसंपर्क में भारी संख्या में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित हुए। विधायक अमिताभ बाजपेई,पार्षद रजत कौशिक बाजपेई सम्राट विकास यादव, कांग्रेस अध्यक्ष नौशाद मंसूरी, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष हर प्रकाश अग्निहोत्री, सपा प्रवक्ता रजत मिश्रा, बंटी सेगर, अमित मिश्रा, पार्षद अर्पित यादव दीपा यादव दीपशिखा सिंह यादव रेखा यादव लोग रहे।