अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के द्वारा शस्त्र एवं शास्त्र पूजन तथा विशाल शौर्य शक्ति क्षत्रिय महासम्मेलन आयोजित

कानपुर।
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के द्वारा आयोजित शस्त्र एवं शास्त्र पूजन तथा विशाल शौर्य शक्ति क्षत्रिय महासम्मेलन का आयोजन शकुंतला लॉन अर्रा रोड में धूमधाम से आयोजित हुआ शुभारम्भ मुख्य अतिथि परमपूज्य गुरुदेव महाराज श्री करौली शंकर महाराज तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ कुंवर हरिवंश सिंह पूर्व सांसद एवं दयाशंकर सिंह परिवहन मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार तथा राघवेंद्र सिंह राजू राष्ट्रीय महामंत्री का स्वागत आयोजक मनोज भदौरिया ने माल्यार्पण कर अंग वस्त्र पहनाकर किया। शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलित कर महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। स्वागत संबोधन में आयोजक जिलाध्यक्ष मनोज भदौरिया ने कहा कि नवरात्रि नारी पूजा व शक्ति का प्रकटीकरण का दिवस है। पांडवों ने नवरात्रि की समाप्ति पर ही पुनः शस्त्र धारण किए। दुनिया में शक्तिशाली की बात सब सुनते हैं कमजोर की बात कोई नहीं सुनता। जंगल की आग में हवा भी सहयोग करती है वहीं हवा दीपक को बुझा देती है। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ कुंवर हरिवंश सिंह ने अपने संबोधन में सफल आयोजन की बधाई देते हुए कहा की पूरे प्रदेश में सबसे सक्रिय भूमिका का कार्य कानपुर नगर के जिलाध्यक्ष मनोज भदौरिया ने किया है। हजारों की संख्या देखकर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने खुले मंच से क्षत्रिय एकता देखकर प्रसन्न होने की बात कही। राष्ट्रीय महामंत्री राघवेंद्र सिंह ने कहा की हम सनातनी है राष्ट्र की रक्षा हमारा प्रथम फर्ज है। शस्त्र एवं शास्त्र पूजन में क्षत्रिय समाज के सदस्यों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। आए हुए हजारों सदस्य का स्वागत पटका पहनाकर किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष के द्वारा जिलाध्यक्ष मनोज भदौरिया के द्वारा पार्टी को दिए गए जिला कार्यालय का फीता काटकर शुभारंभ किया गया। उन्होंने कहा की आज समाज को एकजुट होने की आवश्यकता है। महासम्मेलन में मौजूद हजारों पादाधिकारियो ने जय मां भवानी के जोरदार नारे लगाते हुए संगठन के प्रति निष्ठा ईमानदारी से कार्य करने की बात कही। इस दौरान मुख्य रूप से मनोजानंद महाराज मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र सिंह तोमर कुलदीप सिंह चौहान फौजी महेन्द्र सिंह राजावत अनुज सिंह चौहान ब्रजेंद्र सिंह राजावत जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह वीरपाल सिंह भदौरिया पूर्व विधायक रघुनंदन भदौरिया एमएलसी अविनाश सिंह चौहान संदीप ठाकुर डा यू एस सिंह पंकज राजावत नवरंग सेंगर गजेन्द्र राजावत धीरेंद्र सिंह भदौरिया मीडिया प्रभारी लाखन सिंह सुरजीत सिंह महिला जिलाध्यक्ष रंजना सिंह अमरेन्द्र सिंह भीम सिंह चौहान पंकज तोमर सहित काफी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद