इंसान व इंसानियत बचाओ यात्रा उत्तर प्रदेश शासन द्वारा रोकना उचित नहीं पुनः शुरू कराई जाए- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

आईएनसी का ऑपरेशन विजय की इंसान व इंसानियत बचाओ यात्रा को समर्थन मिलना ऑपरेशन विजय की कार्य योजना की जीत- शिवमंगल सिंह

ऑपरेशन विजय की रोकी गई इंसान व इंसानियत बचाओ यात्रा के संबंध में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस आई आगे शुरू करवाने हेतु मुख्य सचिव को लिखा पत्र

समाज हितार्थ शुरू हुई इंसान व इंसानियत बचाओ यात्रा सरकार द्वारा रोकने में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की शुरू करवाने हेतु पहल का आभार- शिवमंगल सिंह

ऑपरेशन विजय द्वारा शुरू की गई इंसान व इंसानियत बचाओ यात्रा उत्तर प्रदेश शासन द्वारा रोकना उचित नहीं पुनः शुरू कराई जाए- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

राष्ट्रीय सद्भावना निर्माण व भाईचारा बनाए रखने में स्वयंसेवी संगठन महत्वपूर्ण ऑपरेशन विजय की इंसान व इंसानियत बचाओ यात्रा की दी जाए अनुमति- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

भारत सरकार में विपक्ष भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का ऑपरेशन विजय की इंसान व इंसानियत बचाओ यात्रा को मिला समर्थन

देश व समाज हित में सामाजिक बुराइयों को मिटाने एवं समाज में व्याप्त अव्यवस्थाओं को दूर करवाने की दिशा में निर्णायक संघर्ष कर रहे, गैर राजनीतिक, देशव्यापी, देश के कई महामहिमों एवं वरिष्ठ माननीयों द्वारा सराहनीय “ऑपरेशन-विजय” बुराइयों के खिलाफ जंग ने 15 अगस्त 2024 स्वतंत्रता दिवस के ऐतिहासिक पर्व से कानपुर नगर से अपनी पहले उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में व उसके बाद देश के अन्य राज्यों में पहुंचने वाली चार सूत्री मांगों के साथ “इंसान व इंसानियत बचाओ यात्रा” शुरू की थी, जिसके प्रथम दिवस कानपुर नगर में यात्रा को मिले भारी समर्थन के बाद आगे कानपुर देहात में यात्रा पहुंचने से पूर्व कानपुर देहात पुलिस प्रशासन द्वारा यह कहकर यात्रा की अनुमति देने से मना कर दिया था, कि ऑपरेशन विजय की इंसान व इंसानियत बचाओ यात्रा को नियंत्रित करने के लिए हमारे पास पर्याप्त पुलिस फोर्स नहीं है। जिसके बाद ऑपरेशन विजय राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवमंगल सिंह आईपी द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव व पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर यात्रा को नियंत्रित करने के लिए उपयुक्त पुलिस फोर्स की व्यवस्था करवा कर यात्रा को अभिलंब शुरू करवाने हेतु कहा गया था। साथ ही देश व समाज हित में भारत सरकार में विपक्ष की भूमिका निभा रही भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से भी यात्रा शुरू करवाने हेतु उत्तर प्रदेश व भारत सरकार में हस्तक्षेप करवाने हेतु कहा गया था।
जिस देश व समाज हित में अति महत्वपूर्ण मानते हुए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस इंसान व इंसानियत बचाओ यात्रा को शुरू करवाने हेतु आगे आई व भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उत्तर प्रदेश पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर यात्रा शुरू करवाने हेतु अनुमति देने को कहा साथ ही उन्होंने अपने लिखे पत्र में उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव से कहा कि राष्ट्रीय सद्भावना के निर्माण एवं भाईचारा को बनाए रखने में स्वयंसेवी संगठनों का अत्यंत महत्व है, इसलिए ऑपरेशन विजय बुराइयों के खिलाफ जंग द्वारा देश व सामाज हित में शुरू की गई “इंसान व इंसानियत बचाओ यात्रा” को रोकना किसी भी दृष्टि से उचित नहीं है। इसलिए उनकी यात्रा को नियमानुसार अनुमति दी जाए।
ऑपरेशन विजय बुराइयों के खिलाफ जंग द्वारा देश व सामाज हित में शुरू की गई व वर्तमान समय में उत्तर प्रदेश शासन व प्रशासन द्वारा यात्रा को नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त पुलिस फोर्स की व्यवस्था न होने के कारण रोकी गई “इंसान व इंसानियत बचाओ यात्रा” को शुरू करवाने हेतु भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के आगे आने एवं यात्रा को शुरू करवाने हेतु अपने स्तर से की गई कार्रवाई पर आभार व्यक्त करते हुए, ऑपरेशन विजय बुराइयों के खिलाफ जंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवमंगल सिंह आईपी ने कहा कि देश की प्रथम व वर्तमान भारत सरकार में विपक्ष की भूमिका निभा रही भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का ऑपरेशन विजय की इंसान व इंसानियत बचाओ यात्रा के समर्थन में आगे आना ऑपरेशन विजय की कार्य योजना एवं ऑपरेशन विजय की देश व समाज हित में शुरू की गई इंसान व इंसानियत बचाओ यात्रा को मजबूती मिलने के साथ-साथ ऑपरेशन विजय कार्य योजना की जीत है।
साथ ही उन्होंने कहा कि देश व समाज हित में अपनी मजबूत कार्य योजना के साथ शुरू किया गया ऑपरेशन विजय बुराइयों के खिलाफ जंग द्वारा संघर्ष किसी भी कीमत पर नहीं रुकेगा हम भारतीय संविधान के तहत ऑपरेशन विजय बुराइयों के खिलाफ जंग द्वारा देश व सामाज हित में शुरू हुई इंसान व इंसानियत बचाओ यात्रा के सारे अवरोधों को दूर कर अभिलंब यात्रा शुरू करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद