देश और समाज को मजबूत बनाने के लिए स्वयं को करें मजबूत

दशहरा कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाएं युवा – राजपाल सिंह
हरदोई – क्षत्रिय महासभा विजयदशमी कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए, तबाड़तोड़ बैठकें कर रही है इसी कड़ी में रविवार को हरपालपुर के आर के पांडे गेस्ट हाउस में एक क्षेत्रीय बैठक का आयोजन किया गया।जिसमें क्षेत्रिय लोगों के साथ ही महासभा के पदाधिकारियों विजयदशमी कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए परिचर्चा की।
बैठक को संबोधित करते हुए महासभा के जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह ने कहा हम सभी संगठित होकर ही समाज को मजबूती प्रदान कर सकते हैं। इसलिए हम सभी का एक साथ एक मंच और एक संगठन में होना नितांत आवश्यक है।महासभा के सिद्धांतों को गति देकर के लिए वर्तमान समय में युवा शक्ति जरूरी है।युवाओं को इसके लिए तैयार रहते हुए आगे आना है। युवाओं में आज के दौर में जो भी कुरीतियां बढ़ रही है उनको दूर करना ,है।नशा और अन्य चारित्रिक दोष इन सभी गलत कार्यों को छोड़ना है।तभी आप समाज और देश के साथ ही खुद को भी मजबूत बना पाएगें।आने वाले विजयदशमी कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए आप सभी से सभी तरह के सहयोग की अपेक्षा है। क्योंकि बिना आप सभी के सहयोग के संगठन कुछ नहीं कर सकता। विजयदशमी कार्यक्रम सफल हो इसके लिए आप सभी अभी से एक दूसरे स्वजातीय बंधुओं से संपर्क करना शुरू कर दें।और सभी लोगों को कार्यक्रम के लाने का कार्य करें। महासभा के महामंत्री राजेश सिंह ने कक्षा दस व बारह के सभी स्वजातीय छात्रों से अपने अपने अंकपत्र की छायाप्रति समय से उपलब्ध कराने की बात कही जिससे उनको सम्मानित किया जा सके। कार्यक्रम को इसी प्रकार शिवप्रकाश सिंह सकतपुर प्रयागराज सिंह योगेन्द्र सिंह दीपू सिंह औरेनी अरविंद सिंह आदि ने संबोधित किया,कार्यक्रम का आयोजन भूपेंद्र सिंह चौहान गुड्डू अभिराम सिंह ने किया कार्यक्रम का मनमोहक संचालन विपुल सिंह ने किया।इस मौक़े पर प्रमुख रूप से कार्यालय प्रभारी बी एस चौहान,व सुनील सिंह तोमर व तमाम क्षेत्रीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद