मृत्युंजय सिंह को युवा ज़िलाध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

मेरी आखिरी सांस संगठन और समाज के लिए समर्पित। जिलाध्यक्ष मृत्युंजय सिंह

कानपुर नगर युवा इकाई के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मृत्युंजय सिंह के पद ग्रहण करते ही हजारों की संख्या में मौजूद पदाधिकारियो एवं कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ उठी। बताते चलें कि विगत काफी समय से क्षत्रिय समाज एवं युवाओं में अपनी खास पकड़ बनाकर उनकी पहली पसन्द बन चुके मृत्युंजय सिंह मौजूदा समय में संगठन के प्रति निष्ठा ईमानदारी एवं लगन से कम कर रहे थे। जिसको देखते हुए अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा जिलाध्यक्ष मनोज सिंह भदौरिया ने मृत्युंजय सिंह को युवा प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया। राष्ट्रीय वरिष्ठ महामंत्री राघवेंद्र सिंह राजू ने नवनियुक्त मृत्युंजय सिंह को प्रमाण पत्र देते हुए विश्वास जताया कि आने वाले समय में निर्धन निर्बल असहाय समाज के उत्थान की दिशा में कार्य करते हुए क्षत्रिय समाज तथा महिलाओं की सुरक्षा प्रमुखता से पूर्ण करेंगे। वहीं दूसरी ओर जिलाध्यक्ष मनोज भदौरिया ने युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मृत्युंजय सिंह को संगठन विस्तार तथा समाज के उत्थान की दिशा में कार्य करने के लिए प्रेरित किया। नव नियुक्त जिलाध्यक्ष मृत्युंजय सिंह ने सौरभ सिंह को जिला उपाध्यक्ष रवि ठाकुर एवं आलोक सिंह को जिला महामंत्री हरिओम परिहार एवं शैलेंद्र सिंह जिला सचिव तथा आकाश भदौरिया प्रियांशु ठाकुर साहिल सिंह अभय प्रताप सिंह सुरेन्द्र सिंह जिला मंत्री मनोनीत किया। इस मौके पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के संरक्षक मनबोधन सिंह एवं धीरेंद्र सिंह भदौरिया ने नवनियुक्त पदाधिकारियो को शपथ दिलाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद