कानपुर
नौबस्ता पश्चिम वार्ड 65 क्षेत्र में श्री कृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन किया गया कार्यक्रम में पहुंचे स्थानीय पार्षद योगेंद्र शर्मा यश ने पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अपने सम्बोधन में पार्षद योगेंद्र शर्मा ने कहा कि श्रीकृष्ण पूर्ण अवतार हैं। वे योगेश्वर हैं। रास के नायक हैं, मुरली के सम्राट हैं तो गीता के जनक भी हैं। इसीलिए उनकी भक्ति मन का उत्सव बन जाती है। भक्त जब उनके समक्ष समर्पण करता है तो गोपी बन जाता है। जन्माष्टमी हमें श्रीकृष्ण की भक्ति और समर्पण की शक्ति प्राप्त करने का अवसर देती है। जीवन में ऐसा कोई कार्य नहीं है, जो भक्ति और अध्यात्म की शक्ति से पूरा न हो सके। बस इस शक्ति को जागृत करने की आवश्यकता होती है। जन्मोत्सव कार्यक्रम के दौरान भजन गायकों ने भक्तिमय प्रस्तुति कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान मुख्य रूप से सुनील झा, राजीव गुप्ता नरेंद्र शर्मा विकास कसेरा रोहित शर्मा, हिमांशु वर्मा, वरुण शर्मा, सत्यम वर्मा विक्की बाबा, दिव्यांशू साहू, मयंक बाजपेई, अनुज बाजपेई, राम जी त्रिवेदी, अरविन्द, विजय वर्मा, राजेश शुक्ला, नंदू, मनोज तिवारी, चन्दन गुप्ता सहित काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
नौबस्ता क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्मोत्सव
