संगठन के प्रति समर्पण और मेहनत की मिसाल हैं राधा सैनी : अनिल दीक्षित

भाजपा जिला कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया जन्मदिन, पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

कानपुर। भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर जिला की मॉनिटरिंग टीम की संयोजक एवं मन की बात कार्यक्रम की जिला संयोजक राधा सैनी का जन्मदिन मंगलवार को नवीन मार्केट स्थित जिला भाजपा कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें तिलक लगाकर, पटका पहनाकर और प्रतीक चिह्न भेंटकर जन्मदिन की बधाई दी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा कि राधा सैनी संगठन के कार्यों के लिए हमेशा तत्पर रहती हैं। उनके नेतृत्व और पूरी टीम के अथक परिश्रम का ही परिणाम है कि भाजपा कानपुर उत्तर जिला मन की बात कार्यक्रम के क्रियान्वयन में लगातार उत्तर प्रदेश में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त कर रहा है। उन्होंने राधा सैनी के संगठनात्मक समर्पण, मेहनत और कार्यक्षमता की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं, जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। इस दौरान पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद