नशामुक्त उत्तर प्रदेश के आंदोलन की बनेगी रणनीति

शिवमंगल सिंह के 61वें जन्मोत्सव पर नारामऊ में जुटेंगे ऑपरेशन विजय के पदाधिकारी, भंडारे के साथ होगा निर्णायक मंथन

कानपुर। नशामुक्त उत्तर प्रदेश के संकल्प को लेकर ऑपरेशन विजय की ओर से 20 नवंबर को नारामऊ स्थित वैष्णो देवी दरबार में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। संगठन के सुप्रीमो एडवोकेट शिवमंगल सिंह आईपी के 61वें जन्मोत्सव को संघर्ष दिवस के रूप में मनाया जाएगा। दोपहर दो बजे से आयोजित कार्यक्रम में भंडारे के साथ नशे के खिलाफ प्रस्तावित आंदोलन की आगे की रणनीति पर मंथन होगा।
संगठन के मीडिया प्रभारी शिवम कुमार के अनुसार, उत्तर प्रदेश को नशामुक्त बनाने के लिए ऑपरेशन विजय ने 20 नवंबर से लखनऊ के इको गार्डन में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन करने की योजना बनाई थी। इसके लिए लखनऊ प्रशासन से कई बार लिखित अनुमति मांगी गई, लेकिन अनुमति नहीं मिल सकी। संगठन की ओर से अंतिम बार भी अनुमति के लिए पत्र दिया गया है।
अनुमति नहीं मिलने की स्थिति में 20 नवंबर को होने वाली बैठक में आंदोलन की अगली रणनीति और निर्णायक संघर्ष को लेकर फैसला लिया जाएगा। कार्यक्रम में प्रदेश, जिला, तहसील और ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व शुभचिंतकों को आमंत्रित किया गया है। संगठन का कहना है कि युवाओं को नशे से बचाने और स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए संघर्ष जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद