रेल बाजार पुलिस ने दो वारंटी दबोचे

कानपुर। पुराने मुकदमों में न्यायालय की पेशी से लगातार गैरहाजिर चल रहे दो वारंटियों को रेल बाजार पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों को उनके घरों से पकड़ा। गिरफ्तारी के बाद शाम 4:15 बजे दोनों को न्यायालय में पेश किया गया। प्रभारी निरीक्षक अमान सिंह ने बताया कि वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने फेथफुलगंज निवासी पोपे (45) को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ वर्ष 2013 में मारपीट, तोड़फोड़ और गाली-गलौज के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ था। इस मामले में न्यायालय से वारंट जारी था। वहीं, नूनिया मोहाल निवासी मनोज कश्यप (40) को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ रेल बाजार थाने में दो पुराने मुकदमे दर्ज हैं। इनमें एक वर्ष 2005 का है, जिसमें बलवा, सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट और धमकी समेत अन्य धाराएं शामिल हैं। दूसरा मामला वर्ष 2012 का आर्म्स एक्ट से संबंधित है। दोनों मामलों में न्यायालय से वारंट जारी थे। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद