अब नौबस्ता में मिलेगा आधुनिक इलाज, श्री सोमनाथ हॉस्पिटल शुरू

मनीष गुप्ता

कानपुर-नौबस्ता कानपुर नगर स्थित सागरपुरी रोड (हनुमान मंदिर के निकट पर नवनिर्मित ‘श्री सोमनाथ हॉस्पिटल’ का भव्य शुभारंभ सोमवार को संपन्न हुआ इस नए स्वास्थ्य संस्थान के खुलने से क्षेत्रवासियों को आधुनिक एवं बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी अस्पताल का उद्घाटन मुख्य अतिथि एवं एक्स सीएमओ डॉ. आर.के. यादव द्वारा फीता काटकर किया गया उद्घाटन के बाद अतिथियों ने अस्पताल की अत्याधुनिक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया अस्पताल के इस शुभारंभ के पावन अवसर पर संस्थान परिसर में विधि-विधान के साथ हवन-पूजन का आयोजन किया गया इस धार्मिक अनुष्ठान के पश्चात श्रद्धालुओं और आगंतुकों के लिए भंडारे का भी भव्य आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया इस अवसर पर उपस्थित डॉ. लोकेंद्र यादव ने मीडिया से अस्पताल की प्रमुख विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह अस्पताल क्षेत्र के लोगों को किफायती और उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए पूरी तरह सुसज्जित है यहां आपातकालीन सेवाओं के साथ-साथ अनुभवी चिकित्सकों की देख-रेख में मरीजों को आधुनिक चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे स्थानीय जनता को इलाज के लिए दूर-दराज नहीं भटकना पड़ेगा अस्पताल के मैनेजर शुभम सिंह ने इस अवसर पर उपस्थित सभी अतिथियों और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया और इसे क्षेत्र के स्वास्थ्य हित में एक महत्वपूर्ण कदम बताया इस उद्घाटन समारोह के दौरान कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से डॉ. लोकेंद्र यादव, शुभम सिंह, डॉ. संग्राम सिंह यादव, डॉ. पी.पी. सिंह, दीपेंद्र यादव और अंकित यादव शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद