स्टेशन परिसर में न्यूसेन्स करने वाले आठ किन्नरों पर कार्रवाई

कानपुर। यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को लेकर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) कानपुर सेंट्रल लगातार निगरानी कर रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को स्टेशन के दिल्ली छोर स्थित फुट ओवरब्रिज (FOB) पर न्यूसेन्स करने के आरोप में आठ किन्नरों के विरुद्ध रेलवे एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
RPF कानपुर सेंट्रल के स्टाफ ने 11 सितंबर को गश्त और निगरानी के दौरान आठ किन्नरों को आपस में न्यूसेन्स करते हुए पाया। RPF कर्मियों ने उन्हें रेलवे परिसर में यात्रियों को असुविधा न पहुंचाने और अनुशासन बनाए रखने के लिए समझाया। इसके बावजूद निर्देशों की अवहेलना जारी रहने पर यात्रियों की सुविधा और स्टेशन परिसर में शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए सभी आठ को हिरासत में लिया गया।
RPF ने सभी के विरुद्ध रेलवे अधिनियम की धारा 145 के तहत कार्रवाई की। इस संबंध में मु0अ0सं0 1457/26 से 1464/26 तक कुल आठ प्रकरण दर्ज किए गए।
RPF कानपुर सेंट्रल ने यात्रियों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की असुविधा, न्यूसेन्स या सुरक्षा संबंधी समस्या होने पर तत्काल RPF, रेलवे हेल्पलाइन अथवा निकटतम RPF कर्मी को सूचना दें। RPF ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा और सम्मानजनक यात्रा उसकी प्राथमिकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद