यूपी टी-20 लीग के टिकटों की बिक्री शुरू

ग्रीन पार्क में 28 अगस्त से सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ

कानपुर। ग्रीन पार्क स्टेडियम में 28 अगस्त से छह सितंबर तक आयोजित होने वाली यूपी टी-20 लीग के टिकटों की बिक्री सोमवार से शुरू हो गई। लाजपत नगर स्थित बाटू टेलीफोन प्वाइंट पर टिकट बिक्री केंद्र का उद्घाटन उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) के सचिव प्रेम मनोहर गुप्ता ने किया। क्रिकेट प्रेमियों की सुविधा के लिए शहर में कुल सात टिकट बिक्री केंद्र बनाए गए हैं। इनमें बाटू टेलीफोन प्वाइंट लाजपत नगर, गोविंद नगर और दबौली, सुरपाल टायर्स जरीब चौकी, एएस परफेक्ट चमनगंज, गौरव फर्नीचर गोविंद नगर तथा ग्रीन पार्क स्टेडियम का मेगा बॉक्स ऑफिस शामिल है। इन केंद्रों पर दर्शकों को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से टिकट उपलब्ध होंगे।शुभारंभ के मौके पर बाटू टेलीफोन प्वाइंट के निदेशक सुशील वाधवानी (बाटू), संजय तिवारी, पीएस नेगी, मनीष मेहरोत्रा, वरुण कटारिया, सुमित, नीरज वर्मा और दिनेश कटियार समेत अन्य लोग मौजूद रहे। टिकट बिक्री शुरू होने के साथ ही शहर के क्रिकेट प्रेमियों में यूपी टी-20 लीग को लेकर उत्साह बढ़ गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद