धोबी मोहाल में कुत्तों के बाद सांड की संदिग्ध मौत, जहर देने की आशंका

लगातार हो रही पशुओं की मौतों से दहशत, क्षेत्रवासियों ने निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग

कानपुर। चौक सर्राफा बाजार के अंतर्गत आने वाले धोबी मोहाल क्षेत्र में बेजुबान पशुओं की संदिग्ध परिस्थितियों में लगातार हो रही मौतों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। दो-तीन दिन पहले कई कुत्तों की संदिग्ध मौत का मामला सामने आने के बाद अब इलाके में एक सांड मृत अवस्था में मिलने से हड़कंप मच गया। लगातार हो रही इन घटनाओं से स्थानीय निवासियों में आक्रोश और दहशत का माहौल है।
क्षेत्रवासियों का आरोप है कि पशुओं की मौत स्वाभाविक नहीं है, बल्कि किसी शरारती तत्व द्वारा भोजन में जहर मिलाकर उन्हें मारा जा रहा है। लोगों ने इसे बेहद गंभीर और अमानवीय कृत्य बताते हुए दोषियों की जल्द पहचान कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
स्थानीय लोगों ने पुलिस और प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग करते हुए कहा कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जाए और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों का पता लगाया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पशुओं की मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। जहर देकर मारने की आशंका की आधिकारिक पुष्टि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद