कैलाश मेडिकल सेंटर पर क्रिकेटर उत्कर्ष द्विवेदी का मोर्चा, केडीए से अवैध भवन पर कार्रवाई की मांग

सीएमओ पहले ही आईसीयू कर चुके हैं सील, केडीए सचिव बोले—दोषियों और भवन पर होगी सख्त कार्रवाई

कानपुर। राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेटर उत्कर्ष द्विवेदी ने शिवकटरा, रामादेवी स्थित कैलाश मेडिकल सेंटर के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) के उपाध्यक्ष और सचिव को ज्ञापन सौंपकर अस्पताल की उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि अस्पताल पिछले करीब तीन वर्षों से बिना स्वीकृत मानचित्र (नक्शे) के संचालित हो रहा है। उत्कर्ष द्विवेदी का कहना है कि जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत के बाद केडीए की टीम ने निरीक्षण में भवन का नक्शा स्वीकृत न होने की पुष्टि भी की थी, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने यह भी बताया कि 4 अप्रैल 2026 को मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) के औचक निरीक्षण में अस्पताल के आईसीयू में गंभीर अनियमितताएं मिलने पर उसे सील कर दिया गया था। इसके बावजूद अस्पताल भवन की वैधता और संचालन पर अंतिम कार्रवाई लंबित है। ज्ञापन में बिना स्वीकृत नक्शे वाले भवन को अवैध घोषित कर सील या ध्वस्तीकरण की कार्रवाई, फायर सेफ्टी, स्ट्रक्चरल सेफ्टी सहित सभी मानकों की जांच तथा पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कर संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करने की मांग की गई है। इस दौरान केडीए सचिव अभय पांडे ने ज्ञापन स्वीकार करते हुए आश्वासन दिया कि मामले में निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि अनियमितताएं पाई गईं तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और अस्पताल भवन पर भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल अस्पताल प्रबंधन की ओर से इन आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं मिली है। उनका पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रकाशित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद