कानपुर में बदला मौसम का मिजाज, झमाझम बारिश से गर्मी से राहत

कानपुर। भीषण गर्मी और लू की मार झेल रहे कानपुरवासियों को शनिवार सुबह मौसम ने बड़ी राहत दी। सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए रहे और करीब सात बजे तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई और मौसम सुहावना हो गया।
शुक्रवार देर रात से मौसम ने करवट लेनी शुरू कर दी थी, जिसका असर शनिवार सुबह साफ दिखाई दिया। तेज हवा और बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव की स्थिति भी देखने को मिली। वहीं पार्कों और सार्वजनिक स्थलों पर लोगों ने लंबे समय बाद खुशनुमा मौसम का आनंद लिया।
वरिष्ठ मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि वातावरण में नमी बढ़ने और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण मौसम में बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि 14 जून तक तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है। अगले 48 घंटों के दौरान आंधी और बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है।
डॉ. पांडेय के अनुसार वातावरण में पर्याप्त नमी मौजूद होने से बादल बनने की प्रक्रिया लगातार जारी रहेगी। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के बाद उमस भरी गर्मी फिर बढ़ सकती है। उन्होंने बताया कि 20 से 25 जून के बीच कानपुर में मानसून के पहुंचने की संभावना है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले दो दिनों तक बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और बीच-बीच में तेज हवा के साथ हल्की बारिश हो सकती है। मौसम में आए बदलाव से किसानों और आम लोगों दोनों को राहत मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद