कानपुर/उन्नाव-कानपुर-उन्नाव मार्ग पर स्थित जाजमऊ गंगापुल पर मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने कार में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी टक्कर इतनी भीषण थी कि कार असंतुलित होकर गंगापुल की सुरक्षा रेलिंग पर जा चढ़ी और पुल से नीचे गिरते-गिरते बची इस हादसे में कार सवार भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के दो कर्मचारी चमत्कारिक रूप से बाल-बाल बच गए दुर्घटना के बाद हाइवे पर करीब तीन किलोमीटर लंबा भारी जाम लग गया प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के जाजमऊ गंगापुल की है स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के दो कर्मचारी अपनी कार से कानपुर की तरफ आ रहे थे जैसे ही उनकी कार पुल पर पहुंची, पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी टक्कर लगते ही कार घूम गई और पुल की साइड रेलिंग पर चढ़ गई कार का एक हिस्सा हवा में लटक गया, जिससे वहां मौजूद राहगीरों की सांसें थम गईं गनीमत रही कि कार रेलिंग को पार कर नदी में नहीं गिरी, जिससे एक बड़ा और दर्दनाक हादसा होने से टल गया हादसे के तुरंत बाद राहगीरों को इकट्ठा होता देख आरोपी ट्रक चालक मौके पर ही अपना वाहन छोड़कर फरार हो गया वहीं, बीच पुल पर हुई इस भिड़ंत के कारण दोनों तरफ का यातायात पूरी तरह ठप हो गया देखते ही देखते कानपुर-उन्नाव मार्ग पर करीब 3 किलोमीटर लंबा वाहनों का रेला लग गया, जिसमें कई एम्बुलेंस और राहगीर फंस गए घटना की सूचना मिलते ही गंगाघाट कोतवाली पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची पुलिस ने सबसे पहले कार में फंसे दोनों बैंक कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला, जो बेहद डरे हुए थे इसके बाद पुलिस ने क्रेन को मौके पर बुलाया करीब 45 मिनट की कड़ी मशक्कत और सूझबूझ के बाद क्रेन के जरिए दुर्घटनाग्रस्त कार और ट्रक को हाईवे से हटाकर किनारे किया गया, जिसके बाद यातायात को सुचारू रूप से बहाल कराया जा सका गंगाघाट कोतवाली पुलिस ने बताया कि दोनों बैंक कर्मचारी पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन्हें मामूली चोटें आई हैं दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है पुलिस ने फरार ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और नंबर प्लेट के आधार पर उसकी तलाश के लिए दबिश दी जा रही है पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
जाजमऊ गंगापुल पर भीषण हादसा, ट्रक की टक्कर से रेलिंग पर चढ़ी कार