गरीबों और मरीजों के मसीहा बने रवि बाजपेयी, सीएम योगी के जन्मदिन पर सीएचसी में बांटे फल और जूस

हर जरूरतमंद की मदद को हमेशा तैयार रहते हैं रवि भैया, सेवा कार्यों से जीता लोगों का दिल

कानपुर। समाज सेवा और जनसहयोग के कार्यों में लगातार सक्रिय रहने वाले भाजपा नेता रवि बाजपेयी ने एक बार फिर मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस पर कल्याणपुर क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में मरीजों और जरूरतमंदों के बीच फल एवं जूस का वितरण किया। इस दौरान अस्पताल में भर्ती मरीजों, तीमारदारों और वहां मौजूद जरूरतमंद लोगों के चेहरों पर मुस्कान देखने को मिली। भाजपा नेता रवि बाजपेयी अपने सामाजिक कार्यों को लेकर क्षेत्र में लगातार चर्चा में रहते हैं। कुछ दिन पूर्व ही उन्होंने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और राहगीरों की सुविधा के लिए वाटर कूलर लगवाकर लोगों को बड़ी राहत दी थी। भीषण गर्मी के बीच उनके इस प्रयास की क्षेत्रवासियों ने जमकर सराहना की थी। अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मोत्सव पर उन्होंने सेवा कार्य के माध्यम से जरूरतमंदों के बीच पहुंचकर फिर यह साबित कर दिया कि समाज सेवा ही उनकी प्राथमिकता है।
सीएचसी में आयोजित सेवा कार्यक्रम के दौरान रवि बाजपेयी ने मरीजों का हालचाल जाना और उन्हें फल वितरित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जीवन गरीबों, वंचितों और जरूरतमंदों की सेवा को समर्पित है। उनके जन्मदिन को सेवा और मानवता के कार्यों के रूप में मनाना ही सबसे बड़ी शुभकामना है।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में मौजूद तीमारदारों और अन्य जरूरतमंद लोगों को भी ठंडा जूस वितरित किया। गर्मी के मौसम में राहत पहुंचाने वाले इस सेवा अभियान को लोगों ने काफी सराहा। अस्पताल में मौजूद मरीजों और परिजनों ने भाजपा कार्यकर्ताओं के इस प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक कार्य समाज में सकारात्मक ऊर्जा पैदा करते हैं।
इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. राजेश सिंह भी मौजूद रहे। उन्होंने रवि बाजपेयी और उनकी टीम द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि समाज के सक्षम लोगों को इसी तरह आगे बढ़कर जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सत्यवीर सिंह, निखिल चतुर्वेदी, देवेंद्र पाल, छोटू पाल, देवेंद्र त्रिपाठी, नागेंद्र सिंह, जे.एस. यादव, बी.एन. उपाध्याय, प्रशांत आर्य सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, स्वास्थ्य कर्मी एवं क्षेत्रीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद