सड़क सुरक्षा और अवैध परिवहन के खिलाफ प्रशासन सख्त, 8 वाहन सीज कर लगाया गया 6.47 लाख का जुर्माना
कानपुर-बुधवार देर रात्रि घाटमपुर तहसील क्षेत्र में सड़क सुरक्षा नियमों के पालन एवं अवैध परिवहन पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा संयुक्त प्रवर्तन अभियान चलाया गया। जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, परिवहन विभाग एवं खनन विभाग की संयुक्त टीम ने थाना सजेती क्षेत्र के आनूपुर-बरिपाल मोड़ तथा घाटमपुर-हमीरपुर हाईवे पर विशेष चेकिंग अभियान संचालित किया। देर रात तक चले इस अभियान के दौरान वाहनों की सघन जांच की गई और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान पुलिस विभाग द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के तहत विभिन्न यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 98 वाहनों का चालान किया गया। इनमें बिना हेलमेट वाहन चलाना, सीट बेल्ट का प्रयोग न करना, ओवरलोडिंग, गलत दिशा में वाहन चलाना तथा आवश्यक दस्तावेज न होने जैसी अनियमितताएं शामिल रहीं। वहीं परिवहन विभाग और खनन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में अवैध खनन सामग्री के परिवहन एवं नियम विरुद्ध संचालन कर रहे 8 वाहनों को सीज कर दिया गया।
प्रशासन द्वारा इन वाहनों पर कुल 6 लाख 47 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। इस प्रकार संयुक्त अभियान के दौरान कुल 106 वाहनों के खिलाफ प्रवर्तन कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान हाईवे और प्रमुख मार्गों पर पुलिस बल की तैनाती रही तथा संदिग्ध और भारी वाहनों की विशेष निगरानी की गई।
एसडीएम घाटमपुर अबिचल प्रताप सिंह ने बताया कि सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन, ओवरलोडिंग तथा अवैध खनन एवं परिवहन के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल कार्रवाई तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना भी इसका प्रमुख उद्देश्य है। सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करके सड़क दुर्घटनाओं में काफी हद तक कमी लाई जा सकती है।
उन्होंने वाहन चालकों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग अपने वाहन के आवश्यक दस्तावेज साथ रखें और सुरक्षित एवं जिम्मेदार तरीके से वाहन संचालन करें। प्रशासन की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया कि आगे भी ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
संयुक्त अभियान में राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, परिवहन विभाग और खनन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध परिवहन और नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा।