रेड पर भारी पड़ी ‘जेब’! अस्पताल संचालक ने लक्ष्मी के दम पर पलटा पूरा गेम!

कानपुर। नौबस्ता क्षेत्र में अवैध रूप से चल रहे क्लीनिकों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई की है। एडिशनल सीएमओ (ACMO) डॉक्टर चंद्रा के नेतृत्व में टीम ने नौबस्ता गल्ला मंडी के अंतर्गत आने वाली क्लीनिक, चित्रा डिग्री कॉलेज के पास स्थित क्लीनिक और पहाड़पुर एरिया में संचालित हो रहे कई कथित ‘झोलाछाप’ क्लीनिकों पर अचानक छापेमारी की। ​स्वास्थ्य विभाग की इस औचक कार्रवाई से पूरे इलाके के क्लीनिक संचालकों में हड़कंप मच गया।​सभी संचालकों को नोटिस, सीएमओ कार्यालय तलब ​एडिशनल सीएमओ डॉक्टर चंद्रा ने मौके पर जांच के दौरान कमियां पाए जाने और वैध दस्तावेज न होने पर सख्त रुख अपनाया। टीम ने कार्रवाई की जद में आए सभी क्लीनिक संचालकों को कड़ा नोटिस थमाया है और उन्हें जरूरी दस्तावेजों के साथ सीएमओ (Chief Medical Officer) कार्यालय में तलब किया है। लेनदेन और आपसी रंजिश के लगे गंभीर आरोप ​इस छापेमारी के बाद क्षेत्र के क्लीनिक संचालकों में भारी आक्रोश और सुगबुगाहट देखने को मिल रही है। नाम न छापने की शर्त पर एक क्लीनिक संचालक ने सनसनीखेज आरोप लगाते हुए बताया कि।यह पूरी कार्रवाई एक स्थानीय अस्पताल संचालक के इशारों पर की गई है। उसी अस्पताल संचालक ने पहले सभी क्लीनिक वालों से सांठगांठ और लेनदेन करके मामला मैनेज करवाया था, और अब रंजिश के तहत यह छापेमारी करवाई गई है। ​इस आरोप के बाद अब यह मामला और भी गरमाता नजर आ रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी अब इन क्लीनिकों के रजिस्ट्रेशन और डिग्री की जांच कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर लेनदेन के आरोपों ने भी स्थानीय चिकित्सा जगत में चर्चाएं तेज कर दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद