कल से शुरू होगा जेएनटी अंडर-12 क्रिकेट संग्राम

12 टीमों के बीच होगा मुकाबला, खिलाड़ियों को दी जाएंगी आधिकारिक जर्सियां

कानपुर-जेएनटी स्पोर्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन की बहुप्रतीक्षित और महत्वाकांक्षी अंडर-12 क्रिकेट प्रतियोगिता का लंबा इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। संस्था की ओर से आयोजित होने वाली “जेएनटी अंडर-12 क्रिकेट प्रतियोगिता” का भव्य उद्घाटन आज शाम 5 बजे कानपुर साउथ मैदान पर किया जाएगा।
संस्था की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, प्रतियोगिता को लेकर पिछले कई दिनों से चयन प्रक्रिया चल रही थी, जिसे पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न कराया गया। चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब 12 टीमों को अंतिम रूप दे दिया गया है और सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
हर वर्ष की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए उद्घाटन समारोह में सबसे पहले सभी 12 टीमों का औपचारिक नामांकन कराया जाएगा। इसके बाद प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ियों को उनकी आधिकारिक मैच जर्सियां वितरित की जाएंगी। इसी दौरान सभी टीमों के कप्तानों के नामों की भी आधिकारिक घोषणा की जाएगी।
आयोजन सचिव अमित मिश्रा ने बताया कि कैंप के अंतिम दिन टीम चयन और प्रतियोगिता से जुड़ी सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं। अब सिर्फ मैदान पर नन्हे खिलाड़ियों के क्रिकेट मुकाबलों की शुरुआत होना बाकी है।

उन्होंने कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य शहर और आसपास के क्षेत्रों में छिपी क्रिकेट प्रतिभाओं को मंच देना है। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले शीर्ष 30 खिलाड़ियों को आगे विशेष प्रशिक्षण और बेहतर क्रिकेट सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि उन्हें प्रदेश स्तर तक पहुंचाया जा सके।

जेएनटी स्पोर्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन पिछले 13 वर्षों से लगातार क्रिकेट प्रतिभाओं को निखारने का काम कर रही है। संस्था का दावा है कि जेएनटी अंडर-12 प्रतियोगिता से निकलकर अब तक लगभग 28 खिलाड़ी प्रदेश स्तर पर अपनी पहचान बना चुके हैं।
संस्था के लिए यह गर्व की बात मानी जा रही है कि Sunrisers Hyderabad से जुड़े खिलाड़ी शिवंग कुमार भी इसी प्रतियोगिता की खोज रहे हैं। शिवंग कुमार वर्तमान में मध्य प्रदेश अंडर-23 टीम के नियमित सदस्य हैं और लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।
उद्घाटन समारोह और प्रतियोगिता को लेकर नन्हे खिलाड़ियों, अभिभावकों और स्थानीय खेल प्रेमियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। खेल जगत से जुड़े लोगों का मानना है कि इस तरह की प्रतियोगिताएं भविष्य के खिलाड़ियों को तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद