कानपुर-महानगर के बिठूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नारामऊ इलाके में इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है यहाँ एक युवक द्वारा एक मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी का प्रयास करने का मामला प्रकाश में आया है घटना के बाद से इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल है जानकारी के अनुसार, जब मासूम बच्ची ने अपने साथ हुई इस आप-बीती को अपने परिजनों को बताया, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई परिजनों ने बिना देरी किए बिठूर थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है दावा किया जा रहा है कि वीडियो में घटना से संबंधित कुछ साक्ष्य मौजूद हैं पुलिस ने इस वायरल वीडियो को अपने संज्ञान में ले लिया है और इसकी सत्यता की जांच की जा रही है ताकि आरोपी के विरुद्ध ठोस सबूत जुटाए जा सकें बिठूर पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है और बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है पुलिस की टीमें आरोपी की तलाश में दबिश दे रही हैं मामले पर पुलिस प्रशासन का कहना है कि “मामले की गहनता से जांच की जा रही है सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को साक्ष्य के तौर पर देखा जा रहा है दोषी को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
मासूम से दरिंदगी का प्रयास