डीएम ने छात्राओं को किया प्रेरित, 400 बेटियों को मिली निःशुल्क यूनिफॉर्म

कानपुर नगर। जितेंद्र प्रताप सिंह ने गुरुवार को जीजीआईसी विजयनगर पहुंचकर छात्राओं से संवाद किया और उन्हें शिक्षा, अनुशासन तथा आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान लगभग 400 छात्राओं को निःशुल्क यूनिफॉर्म वितरित की गई। यह यूनिफॉर्म जिलाधिकारी की पहल पर जनसहयोग से प्राप्त धनराशि के माध्यम से उपलब्ध कराई गई।
विद्यालय पहुंचने पर छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर जिलाधिकारी का अभिनंदन किया। प्रधानाचार्या दीपिका सिंह भदौरिया ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इसके बाद जिलाधिकारी ने विद्यालय परिसर और कक्षाओं का निरीक्षण किया तथा छात्राओं से सीधे संवाद स्थापित किया।
छात्राओं को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि प्रतिभा कभी संसाधनों की मोहताज नहीं होती। उन्होंने कहा कि मेहनत, अनुशासन और मजबूत इरादों के दम पर जीवन के बड़े लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं। उन्होंने छात्राओं को नियमित अध्ययन, समय प्रबंधन और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की सलाह दी।
जिलाधिकारी ने छात्राओं को द्रौपदी मुर्मू के संघर्षपूर्ण जीवन से प्रेरणा लेने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि साधारण पृष्ठभूमि से आने वाले लोग भी अपने संकल्प और मेहनत के बल पर देश के सर्वोच्च पद तक पहुंच सकते हैं।
कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने कक्षा 10 की छात्राओं से सामाजिक विज्ञान विषय से जुड़े प्रश्न पूछकर उनकी शैक्षणिक गुणवत्ता का भी आकलन किया। छात्राओं ने उत्साह के साथ जवाब दिए, जिस पर जिलाधिकारी ने उनकी सराहना की। उन्होंने छात्राओं को प्रतिदिन अखबार पढ़ने और नियमित नोट्स बनाने की आदत विकसित करने की सलाह भी दी।
इस अवसर पर हाईस्कूल परीक्षा में विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा साक्षी सोनी को सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी ने विद्यालय को आधुनिक सुविधाओं से विकसित करने का आश्वासन देते हुए कहा कि आने वाले समय में छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा।
कार्यक्रम में प्रीती मौर्या, ऋचा मिश्रा, श्वेता बाजपेई, सीमा कटियार सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद