भीषण गर्मी में श्रद्धालुओं को मिलेगी शीतल जल की सुविधा, सेवा कार्यों को लेकर फिर चर्चा में आए रवि बाजपेयी
मनीष गुप्ता
कानपुर। कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र में समाजसेवा और जनहित के कार्यों को लगातार आगे बढ़ाने वाले उत्तर मध्य रेलवे ZRUCC सदस्य श्री रवि बाजपेयी एक बार फिर अपनी सेवा भावना को लेकर चर्चा में हैं। वर्षों से श्रद्धालुओं और आमजन को जिस सुविधा की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, उसे बिना किसी राजनीतिक पद के भी जनसेवा के संकल्प के साथ पूरा करते हुए उन्होंने राम प्रसादेश्वर मंदिर, कल्याणपुर कला में भीषण गर्मी को देखते हुए शीतल जल हेतु वॉटर कूलर लगवाकर श्रद्धालुओं को बड़ी राहत दी है। गर्मी के मौसम में मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं, राहगीरों और स्थानीय लोगों को अब ठंडे पानी की सुविधा मिल सकेगी। क्षेत्रीय लोगों ने इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि आज के समय में जहां लोग केवल वादे करते हैं, वहीं रवि बाजपेयी लगातार जमीन पर उतरकर सेवा कार्य कर रहे हैं। रवि बाजपेयी समय-समय पर भंडारे, शरबत वितरण और सामाजिक सहयोग जैसे कार्यों के माध्यम से लोगों के बीच अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। उनके इन कार्यों से क्षेत्र के लोगों में सकारात्मक संदेश जा रहा है और समाजसेवा के प्रति युवाओं का रुझान भी बढ़ रहा है। राम प्रसादेश्वर मंदिर में लगाए गए वॉटर कूलर को लेकर श्रद्धालुओं में भी खुशी का माहौल देखने को मिला। लोगों ने कहा कि मंदिर परिसर में इस तरह की सुविधा लंबे समय से जरूरी थी, जिसे रवि बाजपेयी ने बिना किसी प्रचार-प्रसार की भावना के पूरा कराया। यह कार्य इस बात का उदाहरण है कि सच्ची सेवा के लिए किसी बड़े पद की नहीं, बल्कि समाज और जनता के प्रति समर्पण की आवश्यकता होती है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से अशोक सिंह दद्दा , संतोष सिंह जी, देवीचरण शुक्ला जी, मान सिंह , डी.एन. मिश्रा जी, संदीप कुमार , राहुल भदौरिया , बऊअन दादा , दिनेश सिंह , राहुल सिंह , अमन सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं मातृशक्ति उपस्थित रही।